Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में फिर बढ़ा कोरोना वायरस का प्रकोप
  • राष्ट्रीय

देश में फिर बढ़ा कोरोना वायरस का प्रकोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2021
Corona

पिछले 24 घंटे में आए 18,941 नए मामले

नई दिल्ली(आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 18,941 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में काफी उछाल आया है। कल गुरुवार को संक्रमण के कुल 11,750 नए मामले सामने आए थे। हालांकि कोरोना को मात देने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसके कारण संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढक़र 1.04 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,941 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 1,07,20,972 हो गई है। वहीं इस दौरान 162 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढक़र 1,54,047 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में नए दैनिक मामले बढऩे के बावजूद 20,746 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में बाहर आए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रकार देश में कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या बढक़र 1,03,93,162 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन ताजा आंकड़ों की जानकारी दी है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा आ रही है, जिसकी वजह से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या कम हो रही है। मौजूदा समय में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,69,285 है। अब तक देश में 29,28,053 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

महाराष्ट्र में 28 फरवरी तक लॉकडाउन

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू की गई लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों की अवधि शुक्रवार को 28 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने इस बाबत एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें कहा गया है, ‘‘राज्य में कोविड-19 वायरस के फैलने से खतरा है और सरकार को आपातकालीन कदमों की जरूरत महसूस हो रही है। इसमें कहा गया कि पाबंदियों में ढील देने और चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों की इजाजत देने संबंधी अभियान ‘मिशन बिगिन अगेन’ को संचालित करने के सरकार के दिशा-निर्देश 28 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे। बृहस्पतिवार रात तक राज्य में कोरोना वायरस के 20,18,413 मामले थे। यहां अब तक 50,944 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Utet परीक्षा ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस तिथि को होगी परीक्षा
Next: आसान होगी अब यात्रा, लार्सन एंड टुब्रो को मिला देश की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का ठेका

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.