Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना को मात देने वाले 74.89 लाख के पार
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना को मात देने वाले 74.89 लाख के पार

RNS INDIA NEWS 01/11/2020
Corona new

नई दिल्ली ,01 नवंबर (आरएनएस)। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,135 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या रविवार को बढक़र 81,85,881 हो गई, जिनमें से 74.89 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढक़र 91.54 प्रतिशत हो गई है। वहीं एक दिन में 441 लोगों की मौत के बाद देश में कोराना से हुई मौतों का आंकड़ा बढक़र 1.22 लाख के पार पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सामने आए आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में 441 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढक़र 1,22,160 हो गई है। देश में अब तक 74,89,227 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढक़र 91.54 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर 1.49 प्रतिशत है। भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से नीचे रही। आंकड़ों के अनुसार, देश में 5,73,067 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 6.97 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी। उधर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 31 अक्टूबर तक कुल 10,98,87,303 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की चुकी है, जिनमें से शनिवार को 10,91,239नमूनों की जांच की गई।

दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,062 नये मामले सामने आये, जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3.86 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। दिल्ली में मरीजों के संक्रमित होने की दर बढ़ कर 11.42 प्रतिशत हो गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में 44,330 नमूनों की जांच की गयी जिसके बाद यह आंकड़ा सामने आया है। यह लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली में एक दिन में पांच हजार से अधिक मामले सामने आये हैं। दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 5,891 मामले शुक्रवार को सामने आये थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को 41 और लोगों की मौत हो गयी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 6,511 हो गयी है। वहीं दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या शनिवार को 32,719 हो गयी। यह आंकड़ा एक दिन पहले 32,363 था।

विश्व में कहां है भारत

भारत के साथ पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस का कहर अब भी बना हुआ है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक कोरोना से मुक्ती पाना असंभव-सा नजर आता है। इसलिए पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन के लिए खोज शुरू हो चुकी हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा 4.5 करोड़ के पार पहुंच चुका है और कोरोना से होने वाली मौतें 1.1 करोड़ के आंकड़ों को पार कर चुकी हैं। अमेरिका को सबसे ज्यादा कोरोना की मार पड़ी जहां एक करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए और दूसरे नंबर पर भारत जहां कोरोना का आंकड़ा 81.85 लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना वैक्सीन की बात करें तो हाल ही में आए अपडेट के अनुसार ब्राजील का कहना है कि वो जून 2021 तक वैक्सीन के आने की उम्मीद कर रहा है और रूस ने अस्थायी रूप से नए वॉलिंटिय्स को अपने ट्रायलों में रोक दिया है।

ब्रिटेन से नया समझौता

इधर, भारत ने कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए ब्रिटेन के साथ एक नया समझौता किया है। 10वें भारत-ब्रिटेन इकोनॉमिक एंड फाइनेंशियल डायलॉग के हिस्से के रूप में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया। संयुक्त वित्त पोषण के साथ भारत व ब्रिटेन के बीच करार हुआ। इसके जरिए कोविड-19 की गंभीरता को समझने पर केंद्रित सहयोगात्मक अनुसंधान को मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छह राज्यों में दो दिन तक भारी बारिश की संभावना
Next: अब इंग्लैंड में लगा 2 दिसंबर तक दूसरा लॉकडाउन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.