Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज
  • राष्ट्रीय

देश में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज

RNS INDIA NEWS 10/10/2020
rns featured image new

24 घंटे में 73272 नए मामले, 926 मरीजों की मौत

नई दिल्ली,10 अक्टूबर (आरएनएस)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 69.79 लाख से अधिक हो गई है। वहीं वायरस के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 926 मरीजों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के कारण अब तक 1,07,461 की मौत हो चुकी है, जबकि सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है और 8.82 लाख से अधिक रह गये हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 69,79,080 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 926 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढक़र 1,07,461 हो गई। फिलहाल देश में 8,82,323 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढक़र 69,79,423 हो गए जबकि 926 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढक़र 1,07,461 हो गई। अब तक 59,88,240 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर बढक़र 85.81 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 926 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढक़र 1,07,461 हो गई है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम रही। आंकड़ों के अनुसार, देश में 8,82,323 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 12.65 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में नौ अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,57,98,698 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 11,64,018 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।
महाराष्ट्र में ज्यादा मौत
पिछले 24 घंटे में जिन 926 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 302, कर्नाटक में 114, तमिलनाडु में 68, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 48, दिल्ली में 39, छत्तीसगढ़ में 38, पंजाब में 32 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हुई। अब तक, कुल 1,07,416 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 39,732, तमिलनाडु में 10,120, कर्नाटक में 9,789, उत्तर प्रदेश में 6,293, आंध्र प्रदेश में 6,159, दिल्ली में 5,692, पश्चिम बंगाल में 5,501, पंजाब में 3,773 और गुजरात में 3,547 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीडि़त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रसिद्ध छड़ी यात्रा हुई हरिद्वार रवाना
Next: कैसा रहेगा दिन का राशिफल
11 Oct 2020

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.