Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश के अस्पतालों में लगाए जाएंगे 162 ऑक्सीजन प्लांट
  • राष्ट्रीय

देश के अस्पतालों में लगाए जाएंगे 162 ऑक्सीजन प्लांट

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

केंद्र सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते ऑक्सीजन की कमी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच भारत सरकार ने रविवार को बताया है कि सभी राज्यों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में 162 पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसरप्शन) ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृत दी है. इससे 154.19 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन क्षमता में वृद्धि होगी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘स्वीकृत किए गए 162 पीएसए प्लांटों में से 33 पहले ही स्थापित हो चुके हैं. इनमें 5 मध्य प्रदेश में, 4 हिमाचल प्रदेश में, चंडीगढ़, गुजरात और उत्तराखंड में तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और तेलंगाना में दो-दो, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पुदुचेरी, पंजाब और उत्तर प्रदेश में एक-एक स्थापित किए गए हैं.
मोदी ने शुक्रवार को दे चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की विस्तार से समीक्षा की थी और इसके उत्पादन में तेजी लाने का अपील की थी. देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसके मद्देनजर ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है. गंभीर रूप से पीडि़त कोरोना मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होती है और उन्हें ऑक्सीजन की सख्त जरूरत होती है.
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था की पीएम मोदी ने देश में चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की विस्तार से समीक्षा की थी. प्रधानमंत्री ने हर संयंत्र की क्षमता के अनुसार ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया. सिलिंडरों में ऑक्सीजन भरने वाले संयंत्रों को भी सभी सावधानियों का ध्यान रखते हुए चौबीसों घंटे काम करने की अनुमति दी गई. इतना ही नहीं, सरकार ने औद्योगिक इस्तेमाल में आने वाले सिलिंडरों के चिकित्सकीय ऑक्सीजन के लिए इस्तेमाल की अनुमति दी है.
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2,61,500 नए मामले सामने सामने आए हैं. इसी के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,47,88,109 पर पहुंच गए. भारत में इस समय उपचाराधीन मामले 18 लाख के पार हो गए हैं. वहीं, 1,501 और संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 पर पहुंच गई. संक्रमण के मामलों में लगातार 39वें दिन वृद्धि हुई है. देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 86.62 प्रतिशत रह गई है. इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,28,09,643 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलएमओ और ऑक्सीजन सिलेंडर की ढुलाई के लिए रेलवे पूरी तरह तैयार
Next: कोरोना के विरुद्ध लड़ने टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति अपनानी होगी: मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.