Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को वाई+ सिक्योरिटी, ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन भी रहेगा साथ
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को वाई+ सिक्योरिटी, ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन भी रहेगा साथ

RNS INDIA NEWS 03/11/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। महारष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनको गृह विभाग ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिल रही धमकियों के आकलन के बाद इस तरह का सुरक्षा कवर दिया गया है। अलग-अलग शिफ्ट में 4 सशस्त्र गार्ड उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
बता दें कि अमृता फड़णवीस को पहले से एक्स कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। सुरक्षा संबंधी आशंकाओं (थ्रेट परसेप्शन) को देखते हुए उसे अपग्रेड कर वाई+ कर दी गई है। वहीं साथ ही उन्हें ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल की सुविधा देने का भी फैसला किया गया है, ताकि कहीं भी आने-जाने की स्थिति में यातायात संबंधी सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सके। ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल यात्रा के समय पायलट वाहन की तरह काम करता है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने इस बाबत फैसला लिया है। अमृता फड़णवीस को वाई+ श्रेणी की सुरक्षा मिलने के साथ ही एस्कॉर्ट व्हिकल के साथ ही उनके सुरक्षा में चौबीसों घंटे 5 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन एवं सुरक्षा विभाग ने इस बाबत ट्रैफिक डिपार्टमेंट को जरूरी निर्देश दिए हैं। हालांकि, अमृता फड़णवीस फिलहाल ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल का इस्तेमाल शुरू नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सामान्य तौर पर ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल की सुविधा संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्ति को ही दी जाती है।
वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस मसले पर कहा कि अमृता फड़णवीस ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग नहीं की थी। खतरे की आशंका को देखते हुए उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल के लिए भी आवेदन नहीं दिया गया था। देवेंद्र फड़णवीस ने बताया कि अमृता ने पुलिस को खासतौर पर कहा था कि उन्हें ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल की जरूरत नहीं है। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि उन्हें बताया गया कि इससे पहले ठाकरे परिवार और अन्य को इस तरह की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है। देवेंद्र फड़णवीस ने बताया कि यह सुविधा पद नहीं, बल्कि खतरे की आशंका को देखते हुए दी जाती है।
उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार ने उस वक्त विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी को एस्कॉर्ट के साथ वाई+ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया था। ठाकरे सरकार के गिरने के बाद एकनाथ शिंदे की अगुआई में नई सरकार का गठन हुआ। उसके कुछ दिन बाद ही शिंदे सरकार ने महाविकास अघाड़ी के कई नेताओं की सुरक्षा को कम करने का निर्णय लिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्या आप भी है गले की खराश या जुकाम से परेशान? तो अपनाएं ये नुस्खा तुरंत मिलेगी निजात
Next: कर्नाटक में महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस इंस्पेक्टर पर मामला दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.