Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई इलाकों में बढ़ेगा शीतलहर का कहर, शिमला में माइनस में पहुंचा तापमान
  • राष्ट्रीय

दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई इलाकों में बढ़ेगा शीतलहर का कहर, शिमला में माइनस में पहुंचा तापमान

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। यही नहीं आने वाले दिनों में यह और तेज हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और पहड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड में भी बर्फ गिरने की आशंका है। यही नहीं अगले कुछ दिनों तक शीत लहर का कहर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर क्रिसमस और नए साल के मौके पर सर्दी और तेज हो सकती है। इसकी वजह यह है कि 22 और 23 दिसबंर को हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसका अर्थ यह हुआ कि अगले 15 दिनों तक भीषण सर्दी बनी रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 दिसंबर को भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि इससे पर्यटकों को खुशी मिल सकती है, जो पहाड़ी इलाकों में नए साल के मौके पर बर्फबारी का मजा लेने के लिए जाना चाहते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यहां बादल के साथ बारिश की संभावना भी बताई है। इसके बाद यहां ठंड और बढऩे के आसार हैं।

शिमला में माइनस में गया पारा, झीलों का पानी बना बर्फ
इस बीच हिल्स च्ीन शिमला में पारा माइनस में चला गया है। 15 दिसंबर की रात को शिमला का तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा हिमाचल के केलोंग, कल्पा में तापमान -7.9 और -6 डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ गया। हाड़ कंपाने और बर्फ जमाने वाली इस सर्दी का कहर भले ही अभी पहाड़ी क्षेत्रों में लेकिन अगले कुछ दिनों में शीतलहर के जरिए इसका असर देश भर में देखने को मिलेगा। शिमला में कई जगहों पर पानी जमने के कारण पाइपलाइन फट गई। इसके अलावा ऊंचे इलाकों में झील, तालाब आदि का पानी पूरी तरह से जम गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शिमला समेत हिमाचल के कई इलाकों में आज एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इससे उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी और बढ़ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 दिसम्बर
Next: मुख्यमंत्री धामी आज अल्मोड़ा में, आजीविका महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.