Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका
  • राष्ट्रीय

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
Weather

आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी समेत देश के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है. एनसीआर में शनिवार शाम से ही आसमान में बादल और धुंध छाई हुई है. वहीं राजस्थान में आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. वहीं पश्चिमी यूपी में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है. शनिवार शाम और देर रात धूल भरी हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुई. इसी के साथ मौसम विभाग ने आज भी पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गरज के साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को ओलावृष्टि और हल्की बारिश होने की संभावना है. विभाग की मानें तो गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत, अमरोहा, बिजनौर और संभल के आसपास के जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा का दौर जारी रहेगा. वहीं शनिवार को झांसी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिली. वहीं इटावा, गाजीपुर, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने रविवार के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
अचानक मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया. बता दें कि पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो रही थी. लेकिन अचानक से हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट होने से राहत की सांस ली. शनिवार के बाद रविवार को भी पूरे दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा.
उधर राजस्थान के कई जिलों में शनिवार शाम से ही तेज हवाओं के साथ बारिश की हल्की गतिविधियां दर्ज की गई. कहीं-कहीं आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश और आंधी के बाद जयपुर समेत सूबे के तमाम इलाकों में तापमान गिर गया. शनिवार को बीकानेर में हुई बारिश के बाद यहां का अधिकतम तापमान में 9.2 डिग्री सेल्सियस हो गया. मौसम विभाग की मानें तो मौसम में आया यह बदलाव अभी जारी रहेगा. विभाग ने आज भी राजस्थान के 28 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है.
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में किया जनसम्पर्क
Next: कनाडा भेजने का झांसा देकर 21 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.