Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत

RNS INDIA NEWS 23/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की वजह दिल्ली के अस्पतालों का हाल-बेहाल है. रोजाना कई अस्पताल ऑक्सीजन और बेड की कमी की शिकायतें कर रहे हैं. दिल्ली हाई कोर्ट में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर दो दिनों से सुनवाई चल रही है. इसी बीच 23 अप्रैल को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत हो गई है.

अस्पताल के डायरेक्टर-मेडिकल ने कहा है कि ऑक्सीजन अगले दो घंटे की ही बची है. उन्होंने कहा कि वेंटीलेटर और बाइपेप भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. सर गंगा राम अस्पताल ने ऑक्सीजन को तुरंत एयरलिफ्ट के जरिए उन तक पहुंचाने की मांग की है. डायरेक्टर-मेडिकल ने कहा, “बाकी 60 सबसे बीमार मरीजों की जान खतरे में है.”

22 अप्रैल को अस्पताल ने दिल्ली सरकार को SOS भेजा था. अस्पताल ने कहा था कि उसके पास सिर्फ पांच घंटों की ऑक्सीजन बची है और तुरंत सप्लाई की मांग की थी.  

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अस्पताल एक एक अधिकारी ने कहा था, “रात 8 बजे अस्पताल के स्टोर में सिर्फ रात 1 बजे तक की ऑक्सीजन बची है और हाई फ्लो इस्तेमाल के लिए कम है.”

केंद्रीय दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में 510 कोरोना वायरस मरीज भर्ती हैं. इनमें 142 मरीज हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अस्पताल के बेड की दलाली सहित 20 लाख मांगने पर एफआईआर की मांग
Next: द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खत्म हुई वैक्सीन, डॉ. रविशंकर ने कहा जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.