Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में यातायात प्रभावित, कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी
  • राष्ट्रीय

दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में यातायात प्रभावित, कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
-kolkata 01

नई दिल्ली।  किसानों ने सोमवार को भारत बंद किया। इसका असर भी सामने आने लगा है। किसानों के भारत बंद के कारण दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में यातायात प्रभावित हो गया है। किसानों ने कई जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। हाईवे को भी जाम कर दिया गया। पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की भी खबरें आईं हैं। ट्रैफिक पर भारी जाम लगा हुआ है। इसके अलावा रेलवे ने कई ट्रेनें रद कर दी हैं। इस कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी
कोलकाता में केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों की भारत बंद की हड़ताल का समर्थन करने के लिए वाम मोर्चा और भाकपा (माले) मुक्ति समर्थकों ने कोलकाता में एक रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया।

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर किसान
रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान किसानों ने दिल्ली-जम्मू रेल मार्ग से पठानकोट रेलवे कैंट स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग के बीचोंबीच ट्रैक्टर खड़े कर दिए हैं। जम्मू-जालंधर बाईपास और पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित डमटाल में बड़े-बड़े ट्राले खड़े कर नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया गया है। माधोपुर में इंटरस्टेट नाके से आधा किलोमीटर पहले ही किसानों ने पंजाब-जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे-44 जाम कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से संगरूर की 16 सड़कों और रेलवे ट्रैक पर धरने दिए जा रहे हैं। पटियाला बठिंडा मुख्य मार्ग जाम कर दिया गया है।

रेलवे ने 18 से अधिक ट्रेनों को किया कैंसिल
किसानों के भारत बंद के चलते रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, भटिंडा और अमृतसर से पठानकोट-जालंधर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा अमृतसर से फाजिल्का को जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

25 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
उत्तर रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा है कि दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित है क्योंकि किसान रेल की पटरियों पर बैठे हैं। दिल्ली संभाग में 20 से ज्यादा जगहों पर जाम है। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
किसानों के भारत बंद के कारण दिल्ली, यूपी और पंजाब में यातायात प्रभावित हो गया है।केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए भारत बंद का असर दिखने लगा है। संयुक्त किसान मोर्चा के आज ‘भारत बंद’ के ऐलान के चलते नोएडा में डीएनडी पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है। गुरुग्राम हाईवे पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। इसके अलावा गाजीपुर बार्डर पर किसानों ने NH-9 और NH-24 पूरी तरह से जाम कर दिया। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर यातायात सेवा ठप है। किसानों के बुलाए भारत बंद की वजह से सुबह-सुबह गुरुग्राम-दिल्ली बार्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेताओं के खिलाफ दी कांग्रेसियों ने तहरीर
Next: क्षतिग्रस्त कांवती पुल को जान जोखिम में डाल कर लांघ रहे लोग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.