Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली पुलिस ने विधायक की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया
  • राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने विधायक की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी को नोटिस दिया है। जानकारी के अनुसार, मंत्री को उन आरोपों के संबंध में नोटिस दिया गया है कि भाजपा आप विधायकों के खरीद-फरोख्त का प्रयास कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले दिन में जब पुलिस टीम आतिशी के आवास पर पहुंची थी, तब उन्होंने अपने अधिकारी को नोटिस प्राप्त करने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को समन भेजा था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिए गए क्राइम ब्रांच के नोटिस में लिखा है, आपके द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में प्राप्त शिकायत पर अपराध शाखा जांच कर रही है कि भाजपा ने आप के मौजूदा विधायकों को पार्टी छोडऩे और पार्टी में शामिल होने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश की है। ये आरोप आपने एक्स अकाउंट के माध्यम से 27 जनवरी 2024 को लगाया था।
नोटिस में कहा गया है कि एक्स से पोस्ट किए गए बयान से पता चलता है कि मुख्यमंत्री को अपराध के संबंध में कुछ जानकारी है।
एसीपी पंकज अरोड़ा द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में कहा गया, इसलिए, आपसे अनुरोध है कि आप यहां दिए गए सवालों के जवाब 5 फरवरी 2024 तक नई दिल्ली में स्थित पुलिस दफ्तर में उपलब्ध कराएं।
इसमें यह भी कहा गया है कि कोई भी अतिरिक्त/पूरक जानकारी जिसे आप साझा करना चाहते हैं, या जिसे आप जांच के लिए किसी सहायता के लिए समझ सकते हैं, या तो लिखित रूप में पेश की जा सकती है या बताई गई तारीख और स्थान पर दर्ज की जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल के आवास के अलावा आप मंत्री आतिशी के आवास पर भी नोटिस देने गई थी। हालांकि, किसी भी स्थान पर नोटिस स्वीकार नहीं किए गए।
इस बीच, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी भाजपा द्वारा आप विधायकों को ‘प्रलोभन’ देने के आप के आरोपों की अपराध शाखा से जांच शुरू करने की रिपोर्ट का स्वागत करती है।
दिल्ली भाजपा ने 30 जनवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि भाजपा ने आप विधायकों को ऐसी कोई पेशकश नहीं की है, जबकि केजरीवाल के आरोपों की पुलिस जांच की मांग की थी।
सचदेवा ने कहा था कि अपराध शाखा ने सीएम केजरीवाल को नोटिस दिया है। उन्हें या तो अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करना चाहिए या आपराधिक कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, देहरादून में गिरे ओले
Next: पंचायत कर्मियों के हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.