Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली को मिलेगी और रफ्तार, अक्षरधाम बनेगा एनसीआर का सबसे बड़ा ट्रैफिक जंक्शन
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

दिल्ली को मिलेगी और रफ्तार, अक्षरधाम बनेगा एनसीआर का सबसे बड़ा ट्रैफिक जंक्शन

RNS INDIA NEWS 05/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  दिल्ली में अक्षरधाम से सराय काले खां और गोल चक्कर पार्क (डीएनडी) तक दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा ट्रैफिक जंक्शन बनने जा रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बाद अब दो नए एक्सप्रेसवे भी जुडऩे जा रहे हैं। इनमें दिल्ली-मुंबई कनेक्टर और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेसवे पर चढऩे और उतरने के लिए डीएनडी, रिंग रोड, आश्रम रोड और चिल्ला बॉर्डर का ट्रैफिक भी इसी जंक्शन पर पहुंचेगा। इससे प्रति दिन इन जंक्शनों के बीच 10-15 लाख पैसेंजर पर कार यूनिट (पीसीयू) का दबाव होगा। इसके अतिरिक्त रैपिड ट्रेन का भी सराय काले खां में जंक्शन बन रहा है, जिससे दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-सोनीपत और दिल्ली-अलवर कॉरिडोर को जोड़ा जाएगा।
एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे, मेट्रो, रेल, बस अड्डा और रैपिड ट्रेन के जुडऩे पर पूरे जंक्शन में लोगों की सबसे ज्यादा आवाजाही होगी। इसी को ध्यान में रखकर सभी निर्माण एजेंसियां काम कर रही हैं। इसके लिए पूरी योजना बनाई गई है, जिससे व्यवस्थित तरीके से वाहनों की आवाजाही हो सके।

यह रोड तीनों एक्सप्रेसवे और दिल्ली-नोएडा के ट्रैफिक को परिवर्तित करने और वाहनों को सही रोड पर भेजने का काम करेगी। सराय काले खां से अक्षरधाम और डीएनडी रोड के बीच ट्रैफिक बढऩे की संभावना को देखते हुए अभी रोड का काम रोका गया है। उसके कुछ लूप में परिवर्तन किया जाएंगे, जिससे नोएडा-दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक दिल्ली-मुंबईे, मेरठ और देहरादून एक्सप्रेसवे पर जा सके।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोडऩे के लिए सोहना से सराय काले खां तक 60 किलोमीटर का कनेक्टर बनाया जा रहा है। कुल 90 कमी लंबे कनेक्टर को गोल चक्कर पार्क के निकट (डीएनडी) जोड़ा जाएगा। सोहना की ओर से आने वाले ट्रैफिक को गोल चक्कर से आश्रम की तरफ भेजा जाएगा, जहां से वाहन अंडरपास से यूटर्न लेकर सराय काले खां स्टेशन और नोएडा की तरफ से जा सकेंगे।
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के सामने से बनाए जा रहे एक्सप्रेसवे के लिए सडक़ का 10 लेन का चौड़ीकरण किया जाएगा। उसके बाद फ्लाईओवर शुरू होगा, जिससे चिल्ला बॉर्डर (नोएडा) की ओर का ट्रैफिक देहरादून एक्सप्रेसवे पर जा और आ सकेगा। वहीं, गाजियाबाद से आने वाला ट्रैफिक मेरठ एक्सप्रेसवे के अक्षरधाम अंडरपास के नीचे से यूटर्न लेकर एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमशीपुरा मुठभेड़ मामले में सेना के कैप्टन के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरु, 3 नागरिकों को मारी थी गोली
Next: यौन उत्पीडऩ का विरोध करना पड़ा महंगा, देवर ने महिला व बच्चे को जलाया जिंदा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.