Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अमशीपुरा मुठभेड़ मामले में सेना के कैप्टन के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरु, 3 नागरिकों को मारी थी गोली
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

अमशीपुरा मुठभेड़ मामले में सेना के कैप्टन के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरु, 3 नागरिकों को मारी थी गोली

RNS INDIA NEWS 05/04/2022
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। भारतीय सेना ने एक कथित मुठभेड़ में शामिल कैप्टन के खिलाफ कोर्ट मार्शल की शुरुआत की है, जहां जुलाई 2020 में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के अमशीपुरा गांव में 3 नागरिकों को आतंकवादी समझ लिया गया था। सेना ने कहा कि कोर्ट ऑफ इंचयरी और सबूतों के मद्देनजर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की जरूरत है। इसके बाद सेना के कैप्टन भूपेंद्र सिंह के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के 3 लोग, इम्तियाज अहमद, अबरार अहमद और मोहम्मद इबरार 18 जुलाई, 2020 को शोपियां जिले में मारे गए और उन्हें आतंकवादी बताया गया था। लेकिन जैसे ही विरोध शुरू हुआ और कथित हत्याओं पर संदेह जताया गया, तो सेना ने तुरंत एक कोर्ट ऑफ इन्चयरी का गठन किया, जिसमें प्रथम दृष्टया सबूत मिले कि सैनिकों ने सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम के तहत निहित शक्तियों से परे जाकर काम किया। फर्जी मुठभेड़ की खबर फैलने के बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया, जिसने कैप्टन सिंह सहित 3 लोगों के खिलाफ शोपियां जिले में फर्जी मुठभेड़ करने और 3 लोगों को मारने के लिए आरोप पत्र दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया कि कैप्टन सिंह ने मुठभेड़ के दौरान की गई बरामदगी के बारे में अपने वरिष्ठों और पुलिस को गलत जानकारी दी थी। पुलिस ने अपने आरोपपत्र में अन्य दो नाम ताबीश नजीर और बिलाल अहमद लोन शामिल किया, जो दोनों स्थानीय नागरिक हैं।
कोर्ट ऑफ इन्चयरी के बाद साक्ष्यों का सारांश दिया गया, जो दिसंबर 2020 के अंतिम सप्ताह में पूरा हुआ। अक्टूबर 2020 में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीनों परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने दिया सामूहिक इस्तीफा, पीएम बने रहेंगे महिंदा राजपक्षे
Next: दिल्ली को मिलेगी और रफ्तार, अक्षरधाम बनेगा एनसीआर का सबसे बड़ा ट्रैफिक जंक्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.