Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित
  • उत्तराखंड

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 04/01/2022
default featured image

कल उत्तराखंड दौरे पर थे केजरिवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम और आम आदमी के पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद के संक्रमित होने की खबर ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं। हल्के लक्षण हैं। घर पर ही आइसोलेट हो गया हूं।’ इसके साथ ही, केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में उनसे मिलने-जुलने वाले लोगों को भी आगाह किया है। उन्होंने लिखा, ‘बीते कुछ दिनों में जो कोई भी हमारे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट कर लें और जांच करवाएं।’उन्होंने ट्ववीट कर इस बात की जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए सभी लोगों से एहतियात बरतने और जांच कराने की अपील की है।
केजरीवाल के पाजिटिव आने के बाद उत्तराखंड में भी हलचल है। बता दें कि बीते रोज तीन जनवरी को अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर थे।
केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होने एक बजे से पौने तीन बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लंच भी किया। बीजापुर में केजरीवाल के साथ आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मौजूद रहे। पहले केजरीवाल ने इन दोनों नेताओं के साथ बैठक की।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल के से मिलने के लिए कार्यकर्त्ताओं का तांता बीजापुर गेस्ट हाउस में लगा रहा। हालांकि, समय की कमी के चलते केजरीवाल शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा अन्य किसी से नहीं मिले। दोपहर पौने तीन बजे केजरीवाल बीजापुर से परेड ग्राउंड के लिए रवाना हो गए। परेड ग्राउंड में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहायक अध्यापक (एल०टी०) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
Next: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना संस्थान पहल में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उपलब्ध करवाई खेल सामग्री

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.