Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना संस्थान पहल में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उपलब्ध करवाई खेल सामग्री
  • अल्मोड़ा

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना संस्थान पहल में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उपलब्ध करवाई खेल सामग्री

RNS INDIA NEWS 04/01/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता/पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के दिशा निर्देशन में उनकी सहयोगी टीम द्वारा लगातार बेटी बचाओ बेटी पढाओ और महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत बालिकाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में शामिल करने के लिये जागरूकता अभियान जारी रखते हुये विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है ताकि खेलों के माध्यम से उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास किया जा सके। श्री कर्नाटक का मत है कि खेल मानव जीवन के विकास, शारीरिक दक्षता, तंदुरुस्ती, मानसिक स्वस्थता का आधार हैं। खेलों द्वारा आपसी प्रेम, साहस, अनुशासन, एकता, टीम भावना के साथ कार्य करने की क्षमता, जोखिम उठाने जैसे गुणों का स्वभाव में स्वतः ही विकास हो जाता है। सहयोगी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को श्री कर्नाटक का संदेश देते हुये कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिये खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभिन्न प्रकार के खेल हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। जिस तरह दिमाग के सही विकास के लिये शिक्षा जरूरी है उसी तरह शारीरिक विकास के लिये खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते लेकिन खेल से यह सम्भव है। साथ ही शारीरिक रूप से मजबूत होकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर माता-पिता व देश के गौरव को बढाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता के खेलों में लगातार प्रतिभाग करना चाहिये ताकि व्यायाम, खेलकूद, मनोरंजन के द्वारा वे अपने शरीर को तंदुरूस्त एवं स्वस्थ बना सकें। इसी क्रम में श्री कर्नाटक की सहयोगी टीम द्वारा आज ग्राम पहल में स्थित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की संस्था में प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं को बैडमिन्टन एवं वालीवाल किट का वितरण किया गया। जिसकी सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये श्री कर्नाटक के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया गया कि उनके द्वारा अपनी सहयोगी टीम के माध्यम से उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करते हुये खेल सामग्री उपलब्ध करायी गयी। संस्था प्रबन्धक ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री कर्नाटक की यह सराहनीय पहल युवाओं तथा बच्चों में खेलों के प्रति आकर्षण पैदा कर रही है तथा जो इस क्षेत्र में नहीं आ पा रहे थे अब उनकी इस मुहिम ने उसे और आसान कर दिया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था प्रबन्धक रविन्द्र पाण्डे, संस्था के शिक्षक/कर्मचारी तथा डा. करन कर्नाटक, हेम जोशी, दिव्या पाटनी, हर्षिता तिवारी, किरन कोरंगा, रिंकी नगरकोटी, नेहा आर्या, कविता दानी आदि सहित संस्था की प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित
Next: देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 1700 मामले आए सामने

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.