Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून से जाकर हरिद्वार में खरीदा 16 हजार का ऑक्सीजन सिलेंडर
  • देहरादून

देहरादून से जाकर हरिद्वार में खरीदा 16 हजार का ऑक्सीजन सिलेंडर

RNS INDIA NEWS 28/04/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोनाकाल में अपने मरीज की सांसें बचाने के लिए लोग जद्दोजहद कर रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोग न सिर्फ कई गुना कीमत चुकाने को मजबूर हैं, बल्कि सैकड़ों किमी की दौड़ भी लगा रहे हैं। मंगलवार को दून निवासी एक युवक ने हरिद्वार जाकर 16 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदा। उन्होंने आने-जाने में करीब 104 किमी सफर तय किया। पुलिस चेकिंग के दौरान युवक ने जब अपनी व्यथा बताई तो हर कोई सुनकर हैरान रह गया। सरकार भले ही राजधानी में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई के दावे कर रही हो, लेकिन लोग अभी भी ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लोग अपनों के खोने के डर से ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को घंटाघर चौक पर पुलिस वाहनों को रोककर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार में सवार युवक घंटाघर चौक से चकराता रोड की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसे रुकवा लिया और बाहर घूमने का कारण पूछा। युवक ने बताया कि वह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आ रहा है। विश्वास नहीं होने पर पुलिस ने कार की डिग्गी खुलवाई, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर रखा हुआ था। दीपक ने बताया कि उनके ससुर को कोरोना है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। घर में बुजुर्ग नानी हैं, जिनकी तबीयत खराब है। इमरजेंसी स्थिति में उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी। उन्होंने दून में ऑक्सीजन सिलेंडर का पता किया। दून में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिलने पर हरिद्वार में परिचित से संपर्क किया। बताया कि हरिद्वार में 16 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम हुआ। इस पर वह मंगलवार सुबह कार से 52 किमी सफर कर हरिद्वार पहुंचे और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर दून पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने की पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या
Next: कोविड गाइडलाइन को लेकर फैलाई जा रही फेक न्यूज, न करें यकीन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.