Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 273.94 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

273.94 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। 273.94 ग्राम स्मैक के साथ देहरादून पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दोनों बरेली के तस्करों के स्मैक लाकर यहां नशे के आदी युवाओं को महंगे दाम पर बेच रहे थे। आरोपियों से पुलिस को कई अन्य नशा तस्करों की जानकारी भी मिली है। एक आरोपी सेलाकुई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सेलाकुई थाना पुलिस रविवार रात राजा रोड पर मजार के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वाजिद उम्र 45 वर्ष निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सेलाकुई इंडस्ट्रीयल एरिया में मजदूरी करता है। बरेली निवासी अपने रिश्तेदार इंतजार से स्मैक खरीदकर लाया और उसे यहां शैक्षिक संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं को महंगे दाम पर बेचने लगा। दूसरी गिरफ्तार लक्ष्मण चौक चौकी पुलिस ने की। एनएटीएफ टीम के साथ चौकी इंचार्ज नीरज कुमार ने मालवीय रोड से राज मिस्त्री का काम करने वाले मकसूद उम्र 31 वर्ष निवासी ईनामपुरा, थाना मंडावर, जिला बिजनौर हाल निवासी गांधीग्राम, शहर कोतवाली देहरादून को गिरफ्तार किया। आरोपी से से 101.94 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रिक तराजू और 5500 रुपये नगदी बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसने राशिद निवासी आजाद कॉलोनी से यह स्मैक खरीदी। जिसे फुटकर में नशे के आदी लोगों को बेच रहा था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुकेश अंबानी ने बदरी-केदार धाम पहुंचाया बेटे की शादी का कार्ड
Next: दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी रद्द

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.