Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में लाखों की चरस लेकर पहुंचे उत्तरकाशी के दो तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

दून में लाखों की चरस लेकर पहुंचे उत्तरकाशी के दो तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तरकाशी में चरस तैयार कर उसे तस्करी के लिए दून लेकर पहुंचे दो आरोपी रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत पुलिस ने साढ़े सात लाख रुपये होने का दावा किया है। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी ने मंगलवार दोपहर एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार देर नशा तस्करों के उत्तरकाशी जिले से रायपुर क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष कुंदन राम, एसएसआई आशीष रावत और मालदेवता चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने टीम बनाकर शांति विहार तिराहे के पास चेकिंग शुरू कर दी। चेंकिंग के दौरान पुलिस ने सुरेश पंवार (26) पुत्र अमर सिंह निवासी पिडंकी, हनुमान चट्टी थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी और विपिन सिंह (33) पुत्र कमल सिंह निवासी निशनी, हनुमान चट्टी थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर उनके पिट्ठू बैग से चरस बरामद की। चरस मिलने पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। सीओ अनिल जोशी ने बताया कि दोनों ने अपने-अपने गांव में चोरी से भांग की खेती की। उससे चरस तैयार की इसे बेचने के लिए वह दून पहुंचे थे। यहां चरस बेचने के लिए दोनों ने कई लोगों से व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क किया था। उनके संपर्क में आए स्थानीय नशा तस्करों की पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी के बारे में किया जागरूक
Next: अभिनेत्री अमृता सिंह की मौसी की जमीन हड़पने में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.