Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अभिनेत्री अमृता सिंह की मौसी की जमीन हड़पने में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

अभिनेत्री अमृता सिंह की मौसी की जमीन हड़पने में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

देहरादून। अभिनेत्री अमृता सिंह मौसी की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे हड़पने में शामिल दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले साल 17 मार्च से फरार चल रहा था। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह जलाल ने बताया कि मधुसूदन बिंबट की थाना क्षेत्र में 20 बीघा जमीन है। 19 जनवरी 2019 को मधुसूदन बिंबट की मौत हो गई थी। तब से इस संपत्ति पर भू-माफियाओं की नजरें गढ़ी। मधुसूदन बिंबट की मृत्यु के बाद से ही उनकी संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद शुरू हुआ। अमृता सिंह और उनकी मौसी ताहिरा बिंबट ने संपत्ति पर एक बोर्ड भी लगा दिया था। अमृता सिंह तब देहरादून भी आई थीं। इस दौरान भी कई अन्य लोग संपत्ति पर अपना हक जताने पहुंच गए थे।  सितंबर 2019 में भी संपत्ति हड़पने का प्रयास करने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते 17 मार्च 2022 को अमृता सिंह की मौसी ताहिरा बिंबट ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके भाई मधुसूदन बिंबट की संपत्ति की राजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने फर्जी वसीयत बना ली है। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने मामले में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। केस में राजेंद्र सिंह निवासी मोहिद्दीनपुर जिला सहारनपुर, साजिद निवासी महबूब कॉलोनी ब्राह्मणवाला, सचिन कुमार निवासी मझौल जबरदस्त जिला सहारनपुर, नाथीराम निवासी मंदिर मोहल्ला तेलपुरा शेखपुरा कदीम जिला सहारनपुर का नाम सामने आया। इस केस में अन्य नाथीराम को छोड़कर अन्य आरोपी जेल जा चुके हैं। नाथीराम पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने दस हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। उसे क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मंगलवार को सहारनपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बीते पांच जनवरी को इस केस में शामिल दस हजार रुपये के इनामी आरोपी सचिन कुमार को दबोचा गया था। अब केस में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में लाखों की चरस लेकर पहुंचे उत्तरकाशी के दो तस्कर गिरफ्तार
Next: सीएम धामी ने की गन्ना विभाग की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.