Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रही श्रमिकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त
  • ऊधम सिंह नगर

लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रही श्रमिकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

RNS INDIA NEWS 14/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रही श्रमिकों से भर प्राईवेट बस शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे नेशनल हाईवे 74 दोराहे के पास सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 14 से अधिक श्रमिक घायल हो गये। घटना के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहंुची और सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया जहां इन घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे की वजह बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। जिस कारण ये बस पहले डिवाईडर से टकराई फिर उसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लट गई। जानकारी है कि यूपी के लखीमपुर खीरी से श्रमिकों की एक बस शुक्रवार की देर शाम देहरादून के लिये निकली थी। बताया जा रहा है कि नेशनल हाइवे 74 पर रात करीब 1 बजे ये बस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 29 वर्षीय रेनू देवी पत्नी दिनेश, 37 वर्षीय रमेश पुत्र रामप्रकाश, 19 वर्षीय पवन पुत्र भरत, 35 वर्षीय राजू पुत्र विश्वराम, 30 वर्षीय मदनलाल पुत्र रामभरोसे, 50 वर्षीय श्रीफ पुत्र वली मोहम्मद, 17 वर्षीय रोहिनी पुत्री दया प्रसाद, 30 वर्षीय मुन्ना लाल पुत्र भीमराव, 30 वर्षीय कलामउद्दीन पुत्र लियाकत अली, 35 वर्षीय विनोद पुत्र परमेश्वर, 18 वर्षीय राहुल पुत्र शरवन, 25 वर्षीय दानिश पुत्र शाहिद अली, 19 वर्षीय नीलम पत्नी सतीश निवासीगण लखीमपुर खीरी तथा 37 वर्षीय हरेन्द्र पुत्र धर्म दत्त निवासी सीतापुर यूपी गंभीर घायल हो गये। बाकी कुछ लोगों को मामूली चोटें लगी। हादसे की सूचना के बाद रात्रि अधिकारी कविंद्र शर्मा टीम को साथ लेकर तुरंत मौके पर पहंुचे और घायलों को अस्पताल पहंुचाया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि हादसे की वजह अभी तक पूछताछ में चालक को नींद की झपकी आना सामने आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराकर अपना कर्तव्य निभाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक बेहड़ ने किया 2.67 करोड़ की 5 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास
Next: चाकू की नोंक पर छेड़खानी और मारपीट के आरोप में युवक पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.