Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • देहरादून और हल्द्वानी में मई-जून में होगा मिलेट्स मेलों का आयोजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

देहरादून और हल्द्वानी में मई-जून में होगा मिलेट्स मेलों का आयोजन

RNS INDIA NEWS 22/03/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में मई और जून महीने में मिलेट्स मेलों का आयोजन होगा। मेलों का आयोजन देहरादून और हल्द्वानी में होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मेले की तैयारियों के निर्देश दिए। मेले में कई राज्यों के मिलेट्स के स्टॉल लगाए जाएंगे। कृषि मंत्री ने बुधवार को आवास पर हुई बैठक में अधिकारियों को मिलेट्स का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। मिलेट्स मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। कहा कि मई महीने के अंत और जून के पहले सप्ताह में होने वाले मिलेट्स मेले का आयोजन होगा। मेले में देहरादून में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ साथ कृषि वैज्ञानिक, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, उद्योगपति, किसान आदि भाग लेंगे। अधिकारियों को कहा कि मोटे अनाज का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। मिलेट्स मेले में अलग अलग राज्यों के मिलेट उत्पादक राज्य के स्टॉल लगाए जाएंगे। मिलेट्स मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ तकनीकी सेशन भी होंगे। कहा कि केन्द्रीय बजट में किसानों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। राज्य में अधिकांश किसान मोटा अनाज पैदा करते हैं। मोटे अनाज के प्रोत्साहन को केन्द्रीय बजट में  अन्न का उल्लेख है। प्रदेश में इसे अन्नदाता किसान भाई बहनों के लिए सम्भावनाओं के नये द्वार के रूप में देखा जा रहा है।
इस कदम से प्रदेश की पारम्परिक उपज के बाजार को विस्तार मिलेगा। किसान समृद्ध हो सकेंगे। सरकार की ओर से भी स्टेट मिलेट मिशन का संचालन किया जा रहा है।  अन्न के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक अनुकूल परिवेश का निर्माण किया जा रहा है। विशेष रूप से स्टेट मिलेट मिशन मद में 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्थानीय फसलों के प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत 20 करोड़ तय किए गए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन, सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निदेशक गौरीशंकर, अपर निदेशक केसी पाठक, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: राशिफल 23 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.