Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देघाट पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बुझाई मकान में लगी आग
  • अल्मोड़ा

देघाट पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बुझाई मकान में लगी आग

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। देघाट के जैखाल गांव में सोमवार रात एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी बाखली खतरे की जद में आ गई थी। घटना की सूचना रात करीब 9:30 बजे देघाट थाना पुलिस को मिली। आग का स्थान थाने से लगभग 14 किलोमीटर दूर था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने मकान में रह रहे दो बुजुर्ग और उनकी बहू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन मकान के अंदर रखा लकड़ी और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पहाड़ी इलाका होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोग बाल्टियों से पानी लाकर आग पर नियंत्रण पाने में जुटे रहे। देघाट पुलिस की तत्परता और साहसिक प्रयासों से बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के साथ उपनिरीक्षक गंगा राम गोला, अपर उपनिरीक्षक गणेश राणा, हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डे, कांस्टेबल उपेन्द्र यादव, नीरज बिष्ट और योगेश गोस्वामी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनें विद्यार्थी, बनें अच्छे नागरिक: कुलपति प्रोफेसर बिष्ट
Next: वाटर टैक्स और नियमों की सख्ती से होटल व्यवसायी परेशान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-16 at 16.54.55_11zon
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.