Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दीवार गिरने से मलबे में दबे युवक की मौत
  • हरिद्वार

दीवार गिरने से मलबे में दबे युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/01/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में रास्ते से जा रहे एक युवक पर एक घर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसके चलते 25 वर्षीय युवक दीवार के नीचे दबने से गंभीर घायल हो गया। किसी तरह ग्रामीण उसे दीवार के मलबे से निकालकर निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक घर के पास ही स्थित टेलर की दुकान से बच्चे के कपड़े लेने के लिए जा रहा था। शनिवार सुबह सुल्तानपुर से सटे मोहम्मदपुर गांव निवासी इंतजार पुत्र लियाकत अपने घर से बच्चों के लिए दर्जी की दुकान से कपड़े लेने के लिए निकाला था। घर से कुछ दूर जाते ही गली से गुजरते वक्त एक घर की दीवार अचानक उसके ऊपर भरभराकर गिर गई और युवक दीवार के मलबे के नीचे दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने यह देखा तो उन्होंने शोर मचाया। इसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए और किसी तरह युवक को दीवार के मलबे से बाहर निकाला। मलबे में दबने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उसे सुल्तानपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन युवक के शव को घर पर ले आए। समाचार लिखे जाने तक परिजन अपने रिश्तेदारों को बुलाकर युवक को सुपुर्द दे खाक करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक को दिनदहाड़े गोली मारी, हायर सेंटर में भर्ती
Next: लोन देने के नाम पर मजदूर से कर ली ठगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.