Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • दीपावली पर रहेगी शनि और वृहस्पति की विशेष कृपा
  • संस्कृति

दीपावली पर रहेगी शनि और वृहस्पति की विशेष कृपा

RNS INDIA NEWS 13/11/2020
rns featured image new

व्यापारी वर्ग के लिए बहुत शुभकारक साबित होगी दीपावली

रुडक़ी। दीपावली पर शनि और वृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी। 499 वर्षों बाद वृहस्पति और शनि के संयोग के साथ बड़ी दीपावली और नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) एक ही दिन मनाई जाएगी। वृहस्पति अपनी राशि धनु में संचार करेंगे और शनि अपनी राशि मकर में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार शनिवार के दिन दीपावली का पर्व पडऩे से यह व्यापारी वर्ग के लिए बहुत शुभकारक साबित होगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुडक़ी परिसर स्थित श्री सरस्वती मंदिर के आचार्य राकेश कुमार शुक्ल के अनुसार चौघडिय़ा मुहूर्त में दीपावली पर व्यावसायिक पूजन का समय सुबह साढ़े सात से लेकर नौ बजे तक रहेगा। दोपहर में 12 बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक अभिजीत मुहूर्त, स्थिर लग्न, चर लाभ एवं अमृत चौघडिय़ा विराजमान रहेगी। वहीं, घर में प्रदोष (सायंकाल) में पूजन का समय शाम पांच बजकर 25 मिनट से लेकर रात आठ बजकर पांच मिनट के मध्य रहेगा। इसमें स्थिर लग्न (वृष) एवं लाभ चौघडिय़ा है। निशीथ काल में रात आठ बजकर पांच मिनट से लेकर दस बजकर 50 मिनट के मध्य शुभ और अमृत चौघडिय़ा है। जबकि, महानिशीथ काल रात दस बजकर 50 मिनट से लेकर रात्रि एक बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस समय भी अमृत एवं चर चौघडिय़ा रहेगी। इसके अलावा स्थिर लग्न सिंह भी विराजमान रहेगा। ऐसे करें दीपावली पर पूजा: दीपावली के दिन प्रदोष काल में चौकी पर लाल वस्त्र रखकर मां लक्ष्मी का पूजन एवं अभिषेक करना चाहिए। श्री यंत्र, लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र, धनिया का बीज, चांदी के सिक्के, कुमकुम आदि बांधकर अपने धन स्थान तिजोरी में रखने से संपन्नता आती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएं
Next: अगर आप भी हैं गर्दन में दर्द से परेशान तो अपनाएं ये आसान और कारगर घेरलू उपाय

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 16 जुलाई

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 15 जुलाई

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 14 जुलाई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.