Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 18/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक भवन में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में समिति संयोजकों और अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न समितियों की प्रगति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दीक्षांत समारोह के संयोजक डी. के. भट्ट ने अलग-अलग समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस पर कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह निकट भविष्य में प्रस्तावित है, ऐसे में सभी समितियां अपनी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं। उन्होंने विभिन्न मदों में संभावित व्यय, कार्ययोजना और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संतोष जताया। बैठक में ऑडिटोरियम की तैयारियां, सड़क सुधार, कुलगीत की तैयारी, पदक वितरण समारोह, मंच की रूपरेखा, अतिथियों के आवास, स्वागत व्यवस्था, डिग्री वितरण, सेल्फी प्वाइंट और यातायात प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक पंकज कुमार साह, पूर्व परीक्षा नियंत्रक सुशील कुमार जोशी, परिसर निदेशक प्रवीण सिंह बिष्ट, डीन अकादमिक अनिल कुमार यादव, संकायाध्यक्ष विधि ए. के. नवीन, संकायाध्यक्ष कला हरीश जोशी, संकायाध्यक्ष शिक्षा रिजवाना सिद्धीकी, संजीव आर्या, प्रियंका पांडे, ललित जोशी और चंद्र प्रकाश फुलोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल में लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद
Next: 22 फरवरी को सिमकनी मैदान में हिंदू सम्मेलन होगा आयोजित, तैयारियां तेज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.