Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डेढ़ साल से पुलिस को चकमा दे रहा शातिर चोर गिरफ्तार
  • नैनीताल

डेढ़ साल से पुलिस को चकमा दे रहा शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/10/2023
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी करने के बाद बिना किसी को दिखे लापता हो जाने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहचान छिपाने के लिए कभी अंडर गारमेंट तो कभी महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी करता था। आवाजाही के लिए सड़कों की बजाय नहर और नालों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आरोपी से 4.50 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र की नूतन कॉलोनी हिम्मतपुर तल्ला निवासी कुंवर सिंह चौहान के घर बीती 28 जून और भगवानपुर रोड लोहरियासाल तल्ला निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट के घर 16 सितंबर को चोरी हुई थी। इन मामलों की जांच में पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, मुखबिर लगाए, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। सीसीटीवी में पुलिस को कभी हाथ नजर आया तो कभी पैर में पहना जूता। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी राजविहार कॉलोनी फेज-2 मुखानी निवासी राज कुमार राठौर (23) तक पहुंची। बीते शनिवार को पुलिस ने आरोपी को रौले की पुलिया आरके टेंट रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास करीब 4.50 लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब डेढ़ साल से अकेले चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वह इतना शातिर है कि हर बार पुलिस की नजरों से बच जाता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर मास्क लगाकर, कभी केवल अंडर गारमेंट में तो कभी सलवार सूट पहन कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी घटना स्थल तक आने-जाने के लिए सड़क की बजाय नहर, नालों और खेतों का इस्तेमाल करता था, ताकि सीसीटीवी की नजर में न आए। शातिर अकेले ही रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार शातिर चोर दोपहर में रेकी करता था। इस दौरान जिसके घर में दोपहर के समय भी लाइट जली हो और गेट पर ताला लगा हो उन्हीं घरों को चोरी के लिए चिह्नित करता था। रात में चोरी की घटना को अंजाम देता और फिर वेश बदलकर भाग जाता था। शातिर आरोपी पर पहले से भी चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों की जांच के दौरान भी पुलिस ने राजकुमार को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उससे कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी। बाद में परिजनों से कड़ी पूछताछ करने की बात कही तब आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की।

ये रहे टीम में शामिल: मुखानी एसओ रमेश सिंह बोहरा, आम्रपाली चौकी प्रभारी अनिल कुमार, आरटीओ रोड चौकी प्रभारी प्रीती, एसआई गुरविंदर कौर, एसआई महेश जोशी, सिपाही रविन्द्र खाती, महबूब अली, चन्दन सिंह, उमेश राणा, मनीष उप्रेती, सुनील आगरी और एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, सिपाही भानु प्रताप, एसआई रविन्द्र राणा, हेड कांस्टेबल इसरार नवी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 लोगों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 की मौत
Next: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने की केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.