Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से सवा चार लाख रुपये हड़पे
  • देहरादून

डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से सवा चार लाख रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 01/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  इलेक्ट्रिक कंपनी की पूरे देहरादून की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से सवा चार लाख रुपये हड़प लिए गए। धोखाधड़ी को लेकर कोर्ट के आदेश पर डालनवाला थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धोखाधड़ी को लेकर हरिओम शर्मा निवासी राजपुर रोड ने कोर्ट में राहुल राव, रमेश राव निवासी शुभम अपार्टमेंट पॉकेट चार, सेक्टर 12 द्वारका नई दिल्ली, अमित जानी निवासी गंगा भोगपुर, मल्ला गांव चिल्ला रेंज, वरुण महाजन और इनकैप कंपनी की निदेशक नीलिमा बनकर मिली महिला के खिलाफ अपील की। पीड़ित ने कहा कि राहुल राव को वह काफी समय से जानते हैं। उसने पीड़ित को अप्रैल 2021 में बताया कि उसके पिता इनकैप इलेक्ट्रिक कंपनी में उत्तर भारत के मार्केटिंग हेड हैं। बताया कि कंपनी की निदेशक नीलिमा मसूरी दौरे पर है। आरोप है कि 21 अप्रैल को उनके ऑफिस में नीलिमा नाम बताते हुए एक महिला से मिलवाया। इसके बाद पीड़ित को कंपनी की देहरादून की डीलरशिप दिलाने का झांसा देते हुए 25 लाख रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करने को कहा। आरोप है कि इस तरह झांसे में लेकर आरोपियों ने पीड़ित से सवा तीन लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद डीलरशिप नहीं दिलाई। बाद में पीड़ित ने कंपनी में संपर्क किया तो पता लगा कि जो लोग उनसे मिले वह फर्जी थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ डालनवाला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीओ डालनवाला पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटे ने चार साथियों के साथ मिलकर किया अपने ही पिता को ब्लैकमेल
Next: राशिफल 02 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.