Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में छात्र गैंगवार: फायरिंग में बाल-बाल बचा छात्र, दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

देहरादून में छात्र गैंगवार: फायरिंग में बाल-बाल बचा छात्र, दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/03/2025
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच हुए गैंगवार ने शहर में सनसनी फैला दी। मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपियों ने छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और उसकी कार को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से वारदात में प्रयुक्त देसी तमंचा और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की पॉवर एंड बैंकिंग सोसाइटी, पौंधा की है, जहां यूपीईएस विश्वविद्यालय के छात्र मानस यादव देर रात अपने दोस्तों के साथ फ्लैट की बालकनी में खड़े थे। उसी दौरान कृष पंवार, सूर्यांश चावला, मनस्वी पंडित, हरिवंश मगलूरिया और 4-5 अन्य युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौच शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने मानस यादव पर फायरिंग कर दी। यही नहीं, उन्होंने उसकी स्कॉर्पियो कार को भी निशाना बनाकर गोलियां चलाईं और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस और एसओजी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कंडोली-बिदौली मार्ग से दो आरोपियों मनस्वी फरासी उर्फ शिबू पंडित (21) और हरिवंश मगलूरिया (20) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी कृष पंवार और उसके फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी हरिवंश मगलूरिया ने बताया कि वह मूल रूप से कठुआ, जम्मू का रहने वाला है और यूपीईएस में बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके मुताबिक, कुछ समय पहले मानस यादव और कृष पंवार के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश के चलते कृष पंवार और उसके साथियों ने मानस यादव को सबक सिखाने के लिए हमला किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिसॉर्ट का गार्ड 1.47 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार
Next: महिला कांग्रेस का सीएम आवास कूच, लाल कपड़ों में किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.