Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महंगाई की मार : दून में सीएनजी पांच रुपये महंगी, 82 रुपये प्रतिकिलो पहुंची कीमत
  • देहरादून

महंगाई की मार : दून में सीएनजी पांच रुपये महंगी, 82 रुपये प्रतिकिलो पहुंची कीमत

RNS INDIA NEWS 09/04/2022
rns featured image new

देहरादून। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच सीएनजी के दामों ने भी महंगाई का झटका दिया है। शुक्रवार को दून में सीएनजी की कीमतों में एक साथ पांच रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है। दून में सीएनजी के दाम बढ़कर 77 रुपये से बढ़कर 82 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए हैं।
दून में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के तीन पंप संचालित हो रहे हैं। मौजूदा समय में चल रहे तीन पंपों पर एक दिन में छह हजार से आठ हजार प्रतिकिलो सीएनजी पहुंच रही है। हालांकि मांग रोजाना 12 से 13 हजार किलो चल रही है। सीएनजी पंपों पर वाहनों की लंबी कतार रहती है। महंगी होने के बावजूद भी वाहन चालकों को गैस भराने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और पर्यटक वाहनों के मद्देनजर देहरादून में सीएनजी पंप खोलने की मांग उठ रही थी। सितंबर 2020 में मसूरी रोड पर मालसी में सबसे पहले सीएनजी पंप खुला। तब दून में 59 रुपये प्रति किलो सीएनजी के दाम थे। तब से 23 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
सहस्रधारा रोड स्थित फिलिंग स्टेशन के संचालक कुणाल सेठी ने बताया कि दून में सीएनजी की प्रतिकिलो 82 रुपये पहुंच गई है। हरिद्वार से डिमांड के अनुरूप गैस की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। वहीं परिवहन कारोबारी राजेंद्र काला ने बताया कि सीएनजी महंगी होने का खामियाजा संचालकों को भुगतना पड़ रहा है। महंगी सीएनजी होने के बावजूद भी भराने के लिए ड्राइवर दो-दो घंटे लाइन में लगे रहते हैं। जिस हिसाब से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ रही हैं, परिवहन कारोबारियों के सामने मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपत्तिजनक नामों से इंस्टाग्राम पर महिला की बनाई फर्जी आईडी
Next: दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे : आशारोड़ी में पेड़ काटने के विरोध में दून के सामाजिक संगठन एकजुट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.