Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून की वयोवृद्ध महिला ने राहुल गांधी के नाम किया 50 लाख रुपये और 10 तोला सोना
  • देहरादून

देहरादून की वयोवृद्ध महिला ने राहुल गांधी के नाम किया 50 लाख रुपये और 10 तोला सोना

RNS INDIA NEWS 04/04/2022
rns featured image new

देहरादून। जहां आज के दौर में हर व्यक्ति धनदौलत के पीछे भाग रहा है, वहीं देहरादून की वयोवृद्ध पुष्पा मुंजियाल ने एक नया ही उदाहरण पेश किया है। वयोवृद्ध मुंजियाल ने अपनी सभी निजी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। इस बाबत जिला कोर्ट में वसीयतनामा भी दे दिया गया है। सोमवार को उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को भी अपना वसीयतनामा सौंपा। 78 साल की पुष्पा ने 50 लाख रुपये की अपनी जमा पूंजी और 10 तोला सोना राहुल गांधी के नाम कर दिया। सोने की कीमत मौजूदा दाम के अनुसार देखें तो कम से कम 5 लाख रुपये होगी।

आज दोपहर पुष्पा नेशविला रोड निवासी सीमा जौहर और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष पक्ष के यमुना कालोनी आवास आईं। यहां उन्होंने अपने हाथ से प्रीतम को अपना वसीयतनामा सौंपा। कहा कि, मेरी सारी निजी संपत्ति मेरी मृत्यु के बाद राहुल को सौंप दी जाए। वे ही मेरी संपत्ति के वारिस होंगे।

अपनी संपत्ति राहुल के नाम करता देख प्रीतम और वहां मौजूद अन्य कांग्रेसी भी एक बार को हैरान रह गए। उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए वजह भी जाननी चाही। पुष्पा ने कहा कि वो राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। कहा कि, संपत्ति का ब्योरा न्यायालय में भी जमा करवा दिया गया है। इस दौरान अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि भी मौजूद रहे।

प्रेम धाम में रहती हैं
बुजुर्ग पुष्पा यहां डालनवाला में नेहरू रोड स्थित प्रेमधाम में रहती हैं। वो अविवाहित हैं। उनके परिवार के लोग भी अलग रहते हैं। उनकी आंखों की रोशनी भी कमजोर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश के विकास व जनहित के लिए न चैन से सोऊँगा और न अधिकारियों को चैन से सोने दूंगा: धामी
Next: सरकार ने विनय क्वात्रा को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.