Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डीडीए के विरोध में धरने पर बैठी सर्वदलीय संघर्ष समिति
  • अल्मोड़ा

डीडीए के विरोध में धरने पर बैठी सर्वदलीय संघर्ष समिति

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक धरना दिया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर धरने को सम्बोधित करते हुए समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि नवम्बर 2017 में जब से प्रदेश सरकार के द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू किया गया है तबसे संघर्ष समिति लगातार इसका पुरजोर विरोध कर रही है तथा प्रदेश सरकार से इस जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के आन्दोलन एवं जनता के भारी दबाव में पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को स्थगित करने की बात तो कही परन्तु अभी तक इसे समाप्त नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि इस जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार आन्दोलनरत है तथा धरने, प्रदर्शन तथा ज्ञापन आदि के माध्यम से लगातार प्रदेश सरकार को चेताने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि इसे सरकार की हठधर्मिता ही कहेंगे कि विगत साढ़े चार वर्षों से संघर्ष समिति और जनता लगातार आन्दोलन के माध्यम से सरकार से मांग कर रही है कि इस जनविरोधी काले कानून को पर्वतीय क्षेत्रों से समाप्त किया जाए पर सरकार लगातार जनता की मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण स्थगित की घोषणा तो सरकार ने कर दी परन्तु भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित अधिकार नगरपालिका को नहीं दिए। जिससे जहां एक ओर नगरपालिका की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है वहीं दूसरी ओर जनता में भी असमंजस की स्थिति है कि वे अपने भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कहां से कराए? उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को स्पष्ट आदेश के तहत जिला विकास प्राधिकरण को पूर्णतया समाप्त करना चाहिए तथा भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी सभी अधिकार पूर्व की तरह नगरपालिका को देने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक प्रदेश सरकार स्पष्ट आदेश के तहत जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर देती तब तक समिति का आन्दोलन बदस्तूर जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी ने तथा संचालन चन्द्रमणि भट्ट ने किया। धरने में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, चन्द्रमणि भट्ट, उपपा की आनन्दी वर्मा, ललित मोहन पन्त, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सत्याल, दीपांशु पाण्डेय, महेश चन्द्र आर्या, पूरन सिंह मेहरा, नारायण दत्त पाण्डे, भारतरत्न पाण्डे, राजू गिरि सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे की नोक पर परिवार को बंधक बनाकर गहने और लाखों की नगदी लूटी
Next: तीसरी लहर का खतरा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.