Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएवी में लाइब्रेरी रिनोवेशन ना होने पर छात्रों का हंगामा
  • देहरादून

डीएवी में लाइब्रेरी रिनोवेशन ना होने पर छात्रों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। डीएवी पीजी कालेज में पिछले करीब आठ माह से लाइब्रेरी का पुनर्निर्माण कार्य ना होने से गुस्साए छात्रों ने बुधवार को हंगामा किया। उन्होंने प्राचार्य का घेराव कर काम जल्द पूरा करवाने की मांग की। छात्रों को आरोप था कि कार्यदायी संस्था को 80 प्रतिशत का भुगतान भी कर दिया गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि करीब आठ माह से काम चल रहा है। जबकि काम का ठेका लेने वाली एजेंसी पीडब्ल्यूडी को कुल बजट 48 लाख के करीब 80 प्रतिशत का भुगतान भी हो चुका है। इसके बावजूद काम अटका हुआ है। जिससे छात्रों केा पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कार्यदायी विभाग व ठेकेदार पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। छात्रसंघ महासचिव सुमित कुमार ने कहा कि कालेज प्रबंधन और निर्माण एजेंसी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर समय पर लाइब्रेरी नहीं बनी तो छात्र पढ़ाई कैसे करेंगे। कहा कि यदि शीघ्र ही पुस्तकालय पुनर्निर्माण का कार्य पूर्ण ना करवाया गया तो छात्र संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिमेदारी उक्त विभाग एवं कॉलेज प्रशासन की रहेगी। इस मौके पर छात्र संघ के उपाध्यक्ष अनुज शाह, ऋतिक नौटियाल और दीपक राणा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुर्जर के डेरे से गाय चोरी करते दो पकड़े
Next: बाइक दुर्घटना में घायल युवक की भी उपचार के दौरान हुई मृत्यु

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.