Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दर्पण समिति ने अल्मोड़ा बाजार में किया अंधविश्वास तथा स्वच्छता विषय पर नाटक का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

दर्पण समिति ने अल्मोड़ा बाजार में किया अंधविश्वास तथा स्वच्छता विषय पर नाटक का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। दर्पण समिति द्वारा ग्रीष्मकालीन थियेटर-कार्यशाला और उप-शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का आयोजन दर्पण कार्यालय में किया गया जो अब अपने समापन पर है। थिएटर कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक मेंडोला ने युवाओं को अभिनय, रचनात्मकता, संवाद अदायकी, लेखन और साथ ही व्यक्तित्व विकास में प्रषिक्षण प्रदान किया। वहीं सुहाना ने नृत्य कार्यशाला में उपशास्त्रीय, हिप-हॉप, जुम्बा, लोकनृत्य, फ्यूजन आदि नृत्य विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया। जिसके जरिए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट लेखन और नाटक तैयार किए गए। इसके साथ ही नृत्य नाटिका भी तैयार की गई जिसमे लोक नृत्य, संवाद और कत्थक की बारीकियों को बताया गया।कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, लिंगभेद, अंधविश्वास आदि ज्वलंत विषयों पर सामूहिक चर्चा की गई और इनके समाधान के लिए युवाओं की भूमिका के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात् प्रशिक्षित युवाओं ने अंधविश्वास तथा स्वच्छता के विषय पर नाटक तैयार किया, और उसे मुख्य बाज़ार, अल्मोड़ा में प्रदर्शित किया। साथ ही दर्पण की निर्देशिका विभु कृष्णा ने बताया कि आज के इस व्यस्त समय में युवाओं को प्रकृति, संस्कृति और अभिव्यक्ति के सामंजस्य को समझना जरूरी है। इसीलिए इस तरह की कार्यशाला की अत्यंत आवश्यकता है जो आपको धैर्य, सौम्यता, संवेदनशीलता साथ ही वाक्पटुता से परिपक्व बनाता है। इस कार्यक्रम में विप्लव कृष्णा, धीरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र बिष्ट, अमित, योगेश, दीपक, कोमल, अंकिता, दर्शन, दीपा, जगदीश, मीनाक्षी, गौरव, कविता, पवन, प्रीति, सुहाना, अमित तिवारी, संजय साह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 जून
Next: कांग्रेस की मजबूती के लिए पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक कर रहे जनसम्पर्क

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.