Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दरोगा की बेटी की गला काटकर हत्या
  • देहरादून

दरोगा की बेटी की गला काटकर हत्या

RNS INDIA NEWS 06/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून के शहर कोतवाली में तैनात दारोगा की बेटी का खून से सना शव रायवाला से बरामद हुआ है। युवती के गले मे गहरे घाव के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर एक युवक ने चीला नहर में कूदकर खुदकुशी है। ऐसे में मामला मृतक युवती से जोड़ा जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को छिद्दरवाला क्षेत्र में पड़ते तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती का शव बरामद हुआ था। मृतक युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री शिवप्रसाद डबराल के रूप में हुई है। शिव प्रसाद डबराल वर्तमान में शहर कोतवाली देहरादून में तैनात हैं जोकि मूल रूप से ऋषिकेश के रहने वाले हैं। जांच में घटनाक्रम में प्रकाश में आये संदिग्ध आरोपित ने भी चीला नहर में कूदकर खुदकुशी की है। युवक की पहचान शैलेन्द्र भट्ट के रूप में हुई है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान
रायवाला थाना क्षेत्र के तहत छिद्दरवाला देहरादून रोड पर तीन पानी पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में मिले युवती के शव के मामले का महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल एसओ रायवाला से फोन पर बात करते हुए प्रकरण की गंभीरता से जांच करने और सभी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं। कुसुम कंडवाल ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत चिंताजनक है। इस मामले में शीघ्र अतिशीघ्र निकटतम समस्त सीसीटीवी की जांच करते हुए घटना के अंजाम देने वाले अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए व उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले में रायवाला प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह को पुलिस को सूचना मिली की तीन पुलिया के नीचे एक युवती का शव पड़ा हुआ है। जिस पर रायवाला पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को अपनी कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया। उन्होने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत हत्या के इरादे से किसी धारदार हथियार से गला रेतने के कारण प्रतीत होती है। युवती के गले में गहरे घाव के निशान मिले हैं। युवती की मौत का कारण भी पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस भ्रष्टाचार में पार्टनर : धामी
Next: लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में ‘400 पार का नारा गायब’

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.