Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दर्दनाक हादसा: घर में शार्ट सर्किट होने से दादी और पोती की मौत
  • चमोली

दर्दनाक हादसा: घर में शार्ट सर्किट होने से दादी और पोती की मौत

RNS INDIA NEWS 07/03/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। ग्वालदम की पटला में एक मकान में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। मकान की उपरी मंजिल में सो रही दादी और पोते की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालदम ग्राम पंचायत के पटला तोक में दिनेश गढ़िया जो अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी घर के ऊपरी सतह पर शॉर्ट-सर्किट से आग लगी और उनकी मां हरमा देवी उम्र 80 वर्ष और पुत्र अंकित (10) की मौत हो गई।
मकान के निकले सतह पर दिनेश गाढ़िया उनकी पत्नी और उनकी लड़की सो रही थी। रात के 10-11 बजे के आसपास बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी लड़कियों में आग लग गई। शॉर्ट-सर्किट ऊपरी सतह पर हुई। जिस कारण वहां सो रही दिनेश गढ़िया की माता हरमा देवी उम्र 80 वर्ष एवं पुत्र अंकित 10 वर्ष आग में झुलस गए। रात के लगभग 2 बजे खटर-पटर की आवाज के कारण दिनेश गढ़िया और उसकी पत्नी जागे। दंपति देखा कि मकान में आग लग गई है। आस-पड़ोस के लोगों द्वारा किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया गया। जले लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम लाया गया, जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और चौकी ग्वालदम से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनके द्वारा तत्काल एएसआई भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र बुटोला, एसआई सुधा बिष्ट को मौके पर तत्काल भेजा गया। बचाव और नियंत्रण के लिए डीडीआरएफ,एसएसबी और गरूड़ जिला बागेश्वर से फायर सर्विसेज की टीमों को भेजा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पंचनामा किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाह मंडप में विवाद, शांतिभंग में सात का चालान
Next: मेयर विकास शर्मा ने नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.