Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दाऊद इब्राहिम हर महीने भाई-बहनों को भेजता है 10 लाख रुपये, ईडी के सामने हुई गवाही
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

दाऊद इब्राहिम हर महीने भाई-बहनों को भेजता है 10 लाख रुपये, ईडी के सामने हुई गवाही

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच की आंच का सामना कर रहे हैं। इसी मामले में जांच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर भी कई खुलासे हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय से पूछताछ के दौरान एक गवाह ने खुलासा किया है कि दाऊद हर महीने अपने भाई-बहनों को 10 लाख रुपये भेजता है।
खालिद उस्मान शेख ने ईडी को बताया, इकबाल कासकर ने मुझे बताया था कि दाऊद अपने आदमियों के जरिए मुझे पैसा भेज रहा है। उसने यह भी कहा था कि उसे भी हर महीने 10 लाख रुपये मिलेंगे। कुछ मौकों पर उसने मुझे भारी नकदी दिखाई और कहा कि उसे दाऊद भाई से पैसे मिले हैं। खालिद का भाई कासकर का बचपन का दोस्त था और वह दाऊद की बहन हसीना पारकर के ड्राइवर या बॉडीगार्ड सलीम पटेल को जानता था। खालिद के भाई की गैंगवॉर के दौरान मौत हो गई थी। खालिद ने ईडी को बताया कि पटेल ने एक बार उसे बताया था कि वह हसीना के साथ मिलकर दाऊद के नाम पर जबरन वसूली कर रहे हैं। ईडी ने आरोप लगाए थे कि पटेल ने हसीना के साथ मिलकर गैर-कानूनी तरीके से मुंबई के कुर्ला स्थित गोवावाला परिसर को भी हड़प लिया था, जिसे बाद में उन्होंने मलिक परिवार को बेच दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, कासकर और हसीना के बेटे अलीशाह समेत कई गवाह दाऊद के पाकिस्तान में होने की बात कह चुके हैं। कासकर ने कहा था, उसकी पत्नी का नाम मेहजबीन है। उसके पांच बच्चे हैं। एक बेटे का नाम मोइन है। उसकी सभी बेटियों के शादी हो चुकी है। उसका बेटा भी शादीशुदा है। कासकर ने यह भी बताया था कि 1993 बॉम्बे ब्लास्ट का एक आरोपी अनीस भी पाकिस्तान में रह रहा है।
अलीशाह ने ईडी को बताया था, मैंने सूत्रों और परिवार के सदस्यों से सुना है कि दाऊद कराची में है… ईद, दिवाली और त्यौहार के अन्य मौकों पर मेहजबीन… मेरी पत्नी और मेरी बहनों से संपर्क करती थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब मेंगलुरु में विवाद, जुमा मस्जिद के नीचे मंदिर होने के दावे के बाद धारा 144 लागू
Next: स्पाइसजेट पर रैनसमवेयर हमला, उड़ानों के संचालन में हुई देरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.