Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दामाद, सास, ससुर पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप
  • देहरादून

दामाद, सास, ससुर पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 31/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिपरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में महिला के पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिपरपुर गांव में दो बच्चों की मां पूजा पत्नी यशपाल की शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को मौके पर पुलिस पहुंची ने जांच की। पूजा के पति ने पुलिस बताया कि उसकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे पर चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। इस मामले में पूजा की मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। बबली देवी पत्नी शीशपाल निवासी राजावाला सेलाकुई ने रविवार को जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ सहसपुर थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2010 में यशपाल पुत्र सतपाल उर्फ छज्जू निवासी तिपरपुर से हुई थी। बताया कि बेटी की एक बेटी और एक बेटा है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी परेशान रहती थी। बेटी ने परिजनों को बताया था कि सास, ससुर और पति दहेज के लिए परेशान करते हैं। बताया कि 30 जुलाई को करीब एक बजे कुछ लोगों से सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। लेकिन ससुरालियों ने सूचना नहीं दी। इस पर उन्हें शक हुआ तो वह तिपरपुर बेटी के पास पहुंच गये। जहां बेटी को मृत हालत में देखा। बताया कि बेटी के गले में निशान थे। जिस पर उन्हें हत्या की पूरी आशंका है। कहा कि ससुराली आनन फानन में बेटी के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। जिस पर उन्होंने अंतिम संस्कार रोक दिया। बबली देवी ने थानाध्यक्ष सहसपुर से इस मामले में बेटी के पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिपुर-कोटी-इच्छाडी मार्ग पर लोडर खाई में गिरने से चालक गंभीर घायल
Next: खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा हेतु पहुंच रहे श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.