Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दलित जोड़े को शादी हेतु मंदिर में प्रवेश नहीं देने पर पुजारी पर केस
  • पौड़ी

दलित जोड़े को शादी हेतु मंदिर में प्रवेश नहीं देने पर पुजारी पर केस

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक पुजारी पर मामला दर्ज किया गया है। उसने कथित तौर पर मंदिर परिसर में एक दलित जोड़े को शादी की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मनियारस्यूं क्षेत्र में राजस्व पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जब दुल्हन के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें मंदिर में प्रवेश से वंचित किया गया था।
सब-इंस्पेक्टर राकेश बिष्ट ने बताया कि पुजारी नागेंद्र सेलवाल ने 5 मार्च की सुबह जब दंपति उनके पास पहुंचे तो कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं। अंकिता और अजय नामक दंपति समय पर शादी नहीं कर पाए। ऐसे में इलाके के लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। एसआई ने बताया, ‘इलाके के एक व्यक्ति ने मुझे फोन करके बताया कि सेलवाल ने दरवाजा बंद कर दिया और दंपति को उनकी जाति के आधार पर एंट्री देने से मना कर दिया। मैंने सेलवाल को फोन करके उन्हें अंदर जाने देने के लिए कहा।’
उन्होंने बताया कि घटना के कुछ दिनों बाद अंकिता के पिता नकुल दास ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सेलवाल तथा उनके सहयोगी नीतीश खेड़ियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। गांव के निवासी नितिन कैंथोला ने बताया कि यज्ञशाला, जहां विवाह संपन्न होते हैं, वह दिन में कभी भी बंद नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘जब बारात पहुंची तो उसे बंद देखना असामान्य था। पुजारी नहीं चाहते थे कि वे अंदर जाएं। हालांकि, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और परिवार वहां शादी करना चाहता था क्योंकि वे गरीब थे। जब ऐसा हुआ तो मंदिर समिति ने पटवारी को सूचित किया, जिन्होंने इस मुद्दे को सुलझाया।’
यह घटना सांगुडा सेरा गांव में आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर में हुई। इस मामले में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट रेखा आर्य को भी शिकायत दी गई, जिन्होंने राजस्व पुलिस को मामले की जांच करने को कहा। उन्होंने कहा, ’16 मार्च को हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को पुलिस को सौंप दिया।’ इस मामले की जांच कर रहे पौड़ी सदर के सर्किल ऑफिसर त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कहा, ‘मंदिर के मालिकों के बीच मतभेद के कारण यह विवाद हुआ। हम जांच कर रहे हैं कि इसमें कोई जातिगत पहलू तो नहीं है।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर वायरल अभद्र वीडियो को लेकर जताई नाराजगी
Next: छात्र-छात्राओं को जूट के बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.