Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मानवता शर्मसार : दलित दंपति को दबंगों ने निर्वस्त्र कर पीटा, फिर पति के मुंह में कर दिया पेशाब
  • राष्ट्रीय

मानवता शर्मसार : दलित दंपति को दबंगों ने निर्वस्त्र कर पीटा, फिर पति के मुंह में कर दिया पेशाब

RNS INDIA NEWS 16/07/2024
rns featured image new

मुजफ्फरपुर (आरएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक दलित महिला और उसके पति को दबंगों ने निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोप हैं कि दबंगों ने महिला के पति के मुंह में पेशाब भी कर दिया। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई हैं। जानकारी के अनुसार मामला मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत विशुनपुर का है।
पीडि़त संजीत मांझी ने बताया कि रविवार को दलित टोले में पड़ोसी की बेटी की बारात आनी थी। बाराती को आने में कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए कीचड़ से सनी पगडंडी को सभी टोला निवासियों ने मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया था। इसी विवाद को लेकर हमलावरों के साथ पहुंचे आरोपियों ने ब्रह्मस्थान पर बैठे पीडि़तों के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर चाकू से सिर पर हमला कर दिया। दर्द से कराहने पर दबंगों ने जमीन पर पटक दिया।
घटना की सूचना पर बचाने पहुंची पीडि़त की पत्नी को भी अर्धनग्न कर मारपीट की। मारपीट की इस घटना में पीडि़त युवक ने दबंगों द्वारा मुंह में पेशाब करने का भी आरोप लगाया है। पीडि़त दंपती के शोर पर ग्रामीणों को आते देख सभी दबंग घर में आग लगाकर जलाकर मार देने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने दंपती की तहरीर पर मनियारी थाने में गांव के ही दबंग पिता-पुत्र को नामजद करते हुए तीन अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गधेरे में गिरा वाहन, सोमेश्वर पुलिस ने किया रेस्क्यू
Next: जम्मू के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.