Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक
  • राष्ट्रीय

दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

दो वर्ष पूर्व  नजमा का उसके गांव के युवक संग हुआ था  निकाह
निकाह से पूर्व युवक-युवती करते थे एक दूसरे से प्यार

कुशीनगर (आरएनएस)। तकरीबन तीन वर्ष पूर्व मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक के खिलाफ लाये गये कानून के बावजूद तीन तलाक की घटनाएं बंद होने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला जनपद के नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के चितहा गांव का है। यहा एक युवक ससुराल से बाइक न मिलने से नाराज होकर अपनी पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। तलाक के बाद पति घर से फरार बताया जा रहा है। पीडि़त महिला ने पति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि पति के फरार होने के बाद ससुर ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की, वह किसी तरह उसके चंगुल से निकल अपनी आबरू बचाकर मायके पहुंची। घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है।
22 वर्षीय पीडि़ता नजमा की माने तो दो वर्ष पूर्व उसका गांव के युवक संग प्रेम निकाह हुआ था। निकाह से पूर्व में भी नजमा का युवक से मिलना जुलना था। एक माह पूर्व पति ने बाइक की मांग की। घरवालों की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर जब नजमा ने असमर्थता जताई तो वह चरित्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की धमकी देने लगा। नजमा कहती है कि कुछ ही दिन बाद उसके पति ने दीवानी न्यायालय में वाद दाखिल कर मुझ पर तलाक के लिए दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर वह मारता-पीटता था। नजमा बताती है कि बीते बुधवार को पति घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला और वापस नहीं आया। शाम को उसने फोन कर मुझसे तीन बार तलाक बोला और रिश्ता समाप्त करने की बात कही। इसकी सूचना जब उसने सुसराल वालों को दी तो वे भी उसकी तरफदारी करने लगे। इसके बाद ससुर ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। किसी तरह वह भागकर महराजगंज जनपद स्थित अपने मायके पहुंची। पीडिता का आरोप है कि वह कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी फरियाद नही सुनी जा रही है एसएचओ अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झूठी आन के लिए शादीशुदा बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शवों को फेंका
Next: यहाँ चल रही थी बारात की तैयारी और वहाँ शादी से मुकरी दुल्हन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.