Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज हत्या में कांग्रेस की पूर्व नेता पूनम भगत गिरफ्तार
  • हरिद्वार

दहेज हत्या में कांग्रेस की पूर्व नेता पूनम भगत गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। दहेज हत्या में कांग्रेस की पूर्व नेता पूनम भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता के पति शिवम भगत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पूनम और उसके दूसरे बेटे पर ढाई-ढाई हजार का इनाम भी घोषित किया गया। आपको बता दें कि हरिद्वार जिले के ज्वालापुर के मोहल्ला देवतान निवासी कांग्रेस नेता पूनम भगत के बेटे शिवम की पत्नी यशिका की बीते 24 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कुछ ही माह पहले ही शिवम और यशिका की शादी हुई थी। मामले में यशिका के पिता महेंद्र गौतम ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही पूनम भगत, बेटा शिवम व सौभाग्य, बेटी शिवांगी व दामाद अमन पाराशर दहेज में ऑडी कार की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताडि़त कर रहे थे। 31 दिसंबर को भी यशिका की पिटाई कर उसे घर से निकाला गया था। आरोप लगाया कि बुधवार को शिवम भगत, पूनम भगत व सौभाग्य भगत ने कार्तिक वशिष्ठ की मदद से उनकी बेटी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए पूनम भगत के बेटे शिवम भगत को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अन्य आरोपित की भी तलाशी की जाने लगी। वहीं, मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पूनम भगत को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। आरोपित पूनम भगत और उसके दूसरे बेटे सौभाग्य भगत की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही उनके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया था। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने आरोपित पूनम भगत को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम सचिवालय में आईएएस अधिकारियों की टीम बदली
Next: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.