Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दबाव के चलते नामांकन निरस्त करने का लगाया आरोप
  • हरिद्वार

दबाव के चलते नामांकन निरस्त करने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पंचायत चुनाव को लेकर शह मात का खेल शुरू हो गया है। श्यामपुर क्षेत्र के गांजीवाली गांव से प्रधान पद के लिए नामांकन करने वाले शौकीन सिंह फलूरा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के दबाव में उनका नामांकन निरस्त करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शौकीन सिंह फलूरा ने आरोप लगाया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के दबाव में उनका नामांकन निरस्त किया गया है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए शौकीन सिंह फलूरा ने कहा कि नामांकन निरस्त करने की वजह ग्राम सभा की भूमि पर आंशिक अतिक्रमण बताया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जून में अतिक्रमण को लेकर सर्वे किया गया था। लेकिन उस दौरान भी उन्हें अतिक्रमण के बारे में नही बताया गया। लेकिन पंचायत चुनाव में भाजपा का समर्थन नही करने की वजह से ऐन वक्त पर पटवारी को भेजकर 11 सितम्बर को कुछ ही घंटों में अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन निरस्त्र कर गया। उन्होंने  दावा किया कि वे पूर्व में भाजपा में लालढांग मंडल में पदाधिकारी थे। लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री के व्यवहार के कारण भाजपा छोड़ कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था। फलूरा ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति रविन्द्र कुमार को शिकायतकर्ता बताया जा रहा है। उसने शिकायत करने से इंकार किया है। रविन्द्र ने रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत नहीं करने के संबंध में लिखित में भी दिया। लेकिन उसे भी नहीं माना गया। शौकीन सिंह फलूरा ने कहा कि चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदाताओं को एकजुट करने का काम करेंगे। वार्ता के दौरान कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कछुआ तस्करी मामले में दो वन्य जीव तस्कर दबोचे
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में मदरसे का छात्र लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.