Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र फरार
  • देहरादून

डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र फरार

RNS INDIA NEWS 03/03/2022
WhatsApp Image 2022-03-03 at 7.29.34 PM

सहस्रधारा रोड स्थित लॉ कॉलेज से दोनों डी फार्मा की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे

देहरादून।  सहस्रधारा रोड स्थित लॉ कॉलेज में छात्र ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी कॉलेज से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है। मौके से आरोपी की बाइक और देशी तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कॉलेज से दोनों डी फार्मा की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के मुताबिक गुरुकुल कांगड़ी, प्लाट तीन, द्वारिका विहार, कनखल जिला हरिद्वार निवासी वंशिका (19) दून में सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्था लॉ कॉलेज से डिप्लोमा कर रही थी। उसके साथ आदित्य तोमर पुत्र अनिल तोमर मूल निवासी शामली हाल निवासी ईश्वर विहार रायपुर भी पढ़ाई कर रहा है। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। आदित्य ने वंशिका को गुरुवार शाम कॉलेज के पास कैफे में मिलने बुलाया। वहां करीब दस मिनट तक दोनों अंदर बैठकर बातें करते रहे। इसके बाद कैफे से बाहर निकले। यहां अचानक से आदित्य ने तमंचा निकाला। वंशिका कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसके सीने पर गोली चला दी। गोली लगते ही वंशिता अचेत होकर गिर गई।

गोली की आवाज से आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को सहस्रधारा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी आदित्य मौके पर अपनी बाइक और तमंचा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने बताया कि हरिद्वार से छात्रा के परिजनों को दून बुलाया गया। उनकी तरफ से आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट का वांछित फरार आरोपी गिरफ्तार
Next: परिवहन विभाग ने किया 18 स्कूल वाहनों का चालान, एक बस सहित तीन वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.