Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सिलेंडर में लगी आग में जलने से किशोरी की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

सिलेंडर में लगी आग में जलने से किशोरी की मौत

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
cylinder gas

काशीपुर। जसपुर के गांव हजीरों में सिलेंडर में धधकी आग से एक किशोरी जिंदा जल गई। हादसे के वक्त किशोरी रसोई में खाना बना रही थी। किशोरी के माता पिता खेत पर काम करने गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है। ग्राम हजीरों निवासी कमल सिंह अपनी पत्नी जयवंती देवी के साथ गुरुवार को खेत पर काम के लिए गए थे। घर पर केवल उनकी सबसे छोटी बेटी एकता (17) थी। एकता परिजनों के लिए दोपहर का खाना तैयार करने में जुटी थी। इस बीच संदिग्ध कारणों से सिलेंडर में आग लग गई। आग एकता के कपड़ों में लग गई। एकता की चीख-पुकार पर लाग पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि लोग उसे बचाने में नाकाम रहे उसने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद पड़ोसियों ने खेत पर जाकर परिजन एवं पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर शाम परिजनों ने एकता का दाह संस्कार कर दिया। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया किशोरी के घर में कोई नहीं था। किशोरी की जलने से मौत हुई है। वह अपने आठ भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

हादसे के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। किशोरी कमर से लेकर सिर तक जल चुकी थी। हादसे में किशोरी की मौत हुई है। फॉरेंसिक जांच नहीं कराई गई है।
-चन्द्रमोहन सिंह, एएसपी काशीपुर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धमकाकर मकान कब्जाने का आरोप
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 218 नए केस, 2 मौत

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.