Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठग ने झांसे में लेकर 2 लाख रुपये की चपत लगाई
  • देहरादून

साइबर ठग ने झांसे में लेकर 2 लाख रुपये की चपत लगाई

RNS INDIA NEWS 02/04/2021
rns featured image new

विकासनगर। सेलाकुई में निवास कर रहे बलिया यूपी के एक व्यक्ति को ठगों ने झांसे में लेकर दो लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर क्राइम थाने की जांच के बाद सेलाकुई थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हीरालाल वर्मा पुत्र हरिशंकर वर्मा निवासी खरसारा खेजूरी बलिया यूपी हाल निवासी पुराना पोस्ट ऑफिस सेलाकुई ने थाना साइबर क्राइम उत्तराखंड देहरादून को एक तहरीर दी। बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर अपने आपको उनका परिचित बताया। कहा कि उसे दो लाख रुपये की सख्त जरूरत है। उसके खाते में उधार में दो लाख रुपये डाल दें। हीरालाल वर्मा ने बताया कि अपना परिचित समझकर उसने आरोपी के खाते में दो लाख रुपये डाल दिए। लेकिन उसके बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। बताया कि वे जब अपने परिचित से मिले और रुपयों के बारे में जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि उसने कोई रुपये नहीं मांगे। इस मामले में जब इधर-उधर पता किया तब पता चला कि अज्ञात आरोपी ने उसे फर्जी ढंग से परिचित बताकर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। साइबर क्राइम थाने की जांच में मामला सही पाये जाने के बाद इस मामले में उच्चाधिकारियों ने सेलाकुई थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी व आईटी ऐक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 साल से फरार चल रहा वारंटी मुरादाबाद से गिरफ्तार
Next: ग्रामीण से साइबर ठगों ने की एक लाख रुपये की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.