Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर अपराध में शामिल आरोपी को फर्जी दस्तावेजों के साथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
  • देहरादून

साइबर अपराध में शामिल आरोपी को फर्जी दस्तावेजों के साथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर अपराध में शामिल एक आरोपी को फर्जी दस्तावेजों के साथ देहरादून के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ितों को झांसे में लेने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग करता था। आरोपी ने देहादून के एक पीड़ित से खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर करीब 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।
ये है पूरा मामला: देहरादून निवासी पीड़ित ने अप्रैल 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च 2025 में आरोपी साइबर ठग ने पीड़ित को पहले वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया और फिर खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर डराया धमकाया। कॉल के दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया और परिवार में प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। डर और बदनामी के डर से पीड़ित ने कई बार रुपए आरोपी को ट्रांसफर की। यह पूरा मामला एक फर्जी पहचान बनाकर, मानसिक दबाव डालकर और तकनीकी माध्यमों का दुरुपयोग करके किया गया।
शिकायत के आधार पर एसटीएफ ने मामले की जांच की। जांच में पाया कि आरोपी मूल रूप से राजस्थान का निवासी है, जो पिछले दो सालों से विकासनगर क्षेत्र में रह रहा था। उसने स्थानीय लोगों को बहला-फुसलाकर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए और उनके नाम से सिम कार्ड लेकर पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड एकत्रित किए। वह अलग-अलग स्थानों पर रहकर साइबर ठगी का काम करता था। बाद में यह सभी दस्तावेज आगे बेच देता था। अब तक वह लगभग 30-40 बैंक खाते खुलवाकर आगे बेच भी चुका है। आरोपी इन खातों को ठगी से जुटाई धनराशि के लिए भी प्रयोग करता था।
एसटीएफ ने घटना के मास्टरमांइड आरोपी सल्लू को चिन्हित करते हुए आरोपी की तलाश जारी की। जिसके बाद एसटीएफ ने देहरादून के सल्लू को रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी से घटना में प्रयोग 1 मोबाइल, 8 पासबुक, 4 डेबिट कार्ड्स, 2 सिम कार्ड्स बरामद हुए हैं।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने साइबर अपराध के लिए जिन बैंक खातों को खोलकर और बेचकर प्रयोग किया, उसमें कुछ महीनों में ही लाखों रुपयों का लेन-देन हुआ है। साथ ही जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी से प्राप्त बैंक खाते के खिलाफ देश के कई राज्यों में साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज हैं। जिसके संबंध में जानकारी के लिए अन्य राज्यों की एसटीएफ के साथ संपर्क किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामों में अमर्यादित व्यवहार करने वाले शरारती तत्व होंगे चिन्हित
Next: राशिफल 04 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.