
अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद पुलिस की थाना देघाट टीम पोस्टर, बैनर के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति जागरुकता फैला रही है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जन-जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया जा रहा है। थाना क्षेत्र में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाकर वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देने और किसी अनजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

