Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कर्फ्यू की बात सुन शराब की दुकानों के बाहर उमड़ा भारी जनसैलाब
  • नैनीताल

कर्फ्यू की बात सुन शराब की दुकानों के बाहर उमड़ा भारी जनसैलाब

RNS INDIA NEWS 10/05/2021
03 (34)

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर डोलमार के पास देसी व विदेशी शराब की दुकानों में रिकार्ड भीड़ उमड़ी गयी। हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल क्षेत्र तक के लोग शराब लेने पहुंचे थे। दुकानें खुलने से पहले ही वाहनों से पहुंचे सैकड़ों लोगों की कतार लग गयी थी। दुकानों के शटर उठते ही शराब खरीदने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गयी। पुलिस को भीड़ का काबू करने के लिए कई बार लाठियां भी पटकनी पड़ी। प्रशासन ने हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर डोलमार में स्थित देसी व विदेशी शराब की दुकान को अब तक बंद नहीं कराया था। जिस कारण यहां कई दिनों से लोग शराब लेने पहुंच रहे थे। वहीं शासन ने मंगलवार से शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। जिस कारण सोमवार को एक बजे तक ही शराब की दुकान को खोला गया। डोलमार में देसी व विदेशी शराब की दुकानें खुले होने का पता लगते ही तमाम शहरों व ग्रामीण इलाकों से लोग शराब लेने उमड़ गए। इससे दुकान खुलने से पहले ही एक किमी तक वाहनों की कतार लग चुकी थी। इसके साथ ही दुकानों के बाहर भारी जनसैलाब उमड़ गया था। देसी व विदेशी शराब की दुकान खुलते ही धक्का-मुक्की शुरू हो गयी। शराब कारोबारियों की सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। भीड़ को काबू करने में पुलिस को कई बार लाठियां पीटनी पड़ गयी। वहीं एक बजे तक दोनों दुकानों में शराब के लगभग सभी ब्रांड खत्म हो चुके थे। इसके बाद भी सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। जिस पर पुलिस को लाठियां भांजकर भीड़ को भेजना पड़ा। आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर मंगलवार से जिले की सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी। प्रशासन के आदेश के बाद ही दुकानों को खोला जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 मई
Next: तहसील सोमेश्वर के अधूरिया, सूपाकोट गांव में मिले 67 कोविड-19 पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.