Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्रिकेट मैच के उद्घाटन में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने खिलाड़ियों को प्रदान किए क्रिकेट किट
  • अल्मोड़ा

क्रिकेट मैच के उद्घाटन में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने खिलाड़ियों को प्रदान किए क्रिकेट किट

RNS INDIA NEWS 02/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने डोली डाना में क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को क्रिकेट किट भी प्रदान किया। डोलीडाना पहुंचने पर क्रिकेट खिलाड़ियों ने पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों से कर्नाटक ने परिचय प्राप्त किया तथा क्रिकेट टीम को क्रिकेट किट प्रदान किए। इस अवसर पर कर्नाटक ने कहा कि युवा खेलों से जुड़कर जहां एक और अपना मानसिक एवं शारीरिक विकास कर सकते हैं वहीं दूसरी ओर इन खेलों में अपना कैरियर भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज अल्मोड़ा के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों की आवश्यकता है। सरकार को चाहिए कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें उचित संसाधन उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के युवाओं में यह क्षमता है कि वह विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर सकते हैं लेकिन संसाधनों के अभाव में अल्मोड़े का युवा पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा पहाड़ी क्षेत्रों का केंद्र बिंदु है यहां पर सरकार को एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से क्रिकेट एकेडमी बनानी चाहिए जिससे कि यहां का युवा भी अपने हुनर को सबके सामने ला सके। उन्होंने कहा कि आज अल्मोड़ा को स्पोर्टस कॉलेज की नितान्त आवश्यकता है जिससे केवल अल्मोड़ा ही नहीं बल्कि अल्मोड़ा से लगे हुए समस्त पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को एक सुनहरा अवसर मिल सके। विदित हो कि कर्नाटक के द्वारा अल्मोड़ा के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाए जाने के लिए विगत 10 वर्षों से विधानसभा की प्रत्येक ग्राम सभा में लगातार क्रिकेट किट, वालीबॉल किट आदि का वितरण किया जा रहा है। जिससे कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा हो तथा आज के समय में तेजी से फैल रहे दानव रूपी नशे से वे दूर रह सके। इस अवसर पर दीपक पोखरिया, राहुल बिष्ट, विशाल नयाल, हेम जोशी, शंकर बिष्ट, आनंद सिंह, हरीश जोशी, विनोद रावत, प्रमोद नैनवाल सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री के संभावित जागेश्वर दौरे की तैयारी, एमआई-16 की हुई ट्रायल लैंडिंग
Next: साल 2010 के केस में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.