Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • क्रिकेट में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे, जजई ने 15 गेंदों पर 70 रन ठोक मचाया तहलका
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

क्रिकेट में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे, जजई ने 15 गेंदों पर 70 रन ठोक मचाया तहलका

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
rns featured image new

इस्लामाबाद। यूएई में चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग में बाएं हाथ के एक बल्लेबाज का जबरदस्त कमाल देखने को मिला है। 23 साल के इस बल्लेबाज ने रन बनाए नहीं बल्कि बरसाए हैं। अबु धाबी के स्टेडियम का कोना कोना इसके जमाए शाट्स से सोमवार को गूंजा। इसने अपनी टीम पेशावर जाल्मी को कराची के किले पर विजय दिलाई है। इसके कमाल से पेशावर जाल्मी ने कराची किंग्स को 5 विकेट से हराया है। क्योंकि ये एक एलिमिनेटर मैच था कराची किंग्स को अकेले ही कुचलने वाले इस बल्लेबाज का नाम है- हजरतउल्ला जजई। अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने कराची किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पेशावर जाल्मी की जीत की स्क्रिप्ट अकेले लिखी। पहले खेलते हुए मैच में कराची किंग्स ने बाबर आजम के 45 गेंदों पर 53 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में पेशावर जाल्मी में अपने 23 साल के हीरो के दम पर मैच को 1 गेंद पहले ही जीत लिया।
हजरतउल्ला जजई ने मुकाबले में पेशावर जाल्मी के लिए ओपन किया, क्रीज पर उतरे उन्हें देख ऐसा लगा जैसे जीत की जल्दी में हो। उन्होंने आते ही मार-धाड़ शुरू कर दिया। 23 साल के जजई के तेवर इतने टाइट थे कि मोहम्मद आमिर और थिषारा परेरा जैसे अनुभव से लैस गेंदबाज भी उनके आगे नहीं टिक पा रहे थे। ये अलग बात है कि फिर आगे उनका शिकार परेरा ने ही किया पर तब तक वो अपना रोल प्ले कर चुके थे। वो अपनी टीम की जीत की बुनियाद रख चुके हैं। वो उसे उस मुकाम तक पहुंचा चुके थे, जहां से जीत अब दूर नहीं थी।
पेशावर जाल्मी की जीत के हीरो बने अफगान बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर 77 रन ठोके, जिसमें 70 रन केवल 15 गेंदों पर आए। ऐसा उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के जमाकर किए। हजरतउल्ला जजई की इस पारी का स्ट्राइक रेट 202.63 का था, यानी उनकी आक्रामकता में कोई कमी नहीं थी। इस हार के साथ कराची किंग्स टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गए, जबकि जीत से पेशावर जाल्मी की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए वर्चुअल विदाई का आयोजित
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 12 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.