Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • क्रेडिट कार्ड लिया नहीं, लोन चुकाने के लिए बना रहे दबाव, केस दर्ज
  • हरिद्वार

क्रेडिट कार्ड लिया नहीं, लोन चुकाने के लिए बना रहे दबाव, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। क्रेडिट कार्ड लिए बिना ही लोन चुकता करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर एक युवक ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में राहुल कुमार निवासी शिव विहार कालोनी सराय मार्ग ने बताया कि उसे एक फोन कॉल आई। कॉल कर रहे व्यक्ति ने बताया कि वह महिंद्रा कोटेक बैंक से बोल रहा है, उसने जो क्रेडिट कार्ड पर 1.57 लाख का लोन लिया था, उसे चुकता कर दिया जाए। यह बात सुनकर वह हक्का बक्का रह गया। उसे बताया कि उसका तो कोई खाता ही बैंक में नहीं है। कॉल कर रहे शख्स ने बताया कि उसके नाम से रुड़की की शाखा में खाता खुला हुआ है। वह जब बैंक शाखा में पहुंचा तब मैनेजर गौरव श्रीवास्तव ने केवल राहुल के नाम से खाता खुला होने की बात कहकर पूरी जानकारी देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि वालिया एसोसिएट्स दिल्ली से त्यागी नाम के व्यक्ति ने कॉल करते हुए लोन चुकाने के लिए दबाव बनाया। जबकि बैंक में खाता राहुल कुमार निवासी शिवपुरम कालोनी रुड़की के नाम से लिखा हुआ है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कोटेक महिन्द्रा बैंक सिविल लाइंस शाखा के प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव, राहुल कुमार निवासी शिवपुरम् कालोनी, रुड़की और एक रिकवरी एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज ‌कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माकपा ने लगाया जोशीमठ के आंदोलन को बदनाम करने का आरोप
Next: अल्मोड़ा: लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर आबकारी निरीक्षक सस्पेंड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.